A
Updated on Jul 4, 2023news-current-topics

इन 5 गलती की वजह से Adipurush को सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है ?

2
1 Answers

avatar
Answered on Jul 2, 2023

यह बात तो आप सभी जानते हैं कि प्रभास की आदि पुरुष पिक्चर किसी को भी पसंद नहीं आई है लेकिन क्यों नहीं चलिए हम आपको इसके पीछे के पांच कारण बताते हैं।

सबसे पहला कारण हनुमान जी को चमड़े के वस्त्र पहनाए गए हैं जिसे देखकर लोगों ने काफी गुस्सा जाहिर किया है क्योंकि चमड़े के वस्त्र पहनाना हनुमान जी को शोभा नहीं देता।

वहीं सैफ अली खान ने आदि पुरुष पिक्चर में रावण का किरदार निभाया जिसे देखकर लोगों ने काफी मजाक उड़ाया।

प्रभास ने श्री राम का किरदार निभाया जिसे देखकर लोगों ने कहा कि प्रभास के चेहरे पर भगवान श्रीराम वाली कोई फीलिंग नहीं।

इसी के साथ लोगों ने कहा कि रामानंद सागर की रामायण सबसे बेस्ट है उसका मुकाबला कोई भी नहीं कर सकता है।

आदि पुरुष में सबसे ज्यादा किरकिरी VPX को लेकर हो रही है लोगों का कहना है कि जिस तरह फिल्म में 500 करोड़ लगे उस हिसाब से फिल्म बिल्कुल भी अच्छी नहीं है।

Article image

React