S
Updated on Mar 18, 2026health-beauty

मनुष्य के दिमाग में कितने प्रतिशत पानी होता है?

13
4 Answers

avatar
Modern India Explorer
Updated on Mar 16, 2026

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि मनुष्य के दिमाग में कितने प्रतिशत पानी होता है। दोस्तों पानी तो हर कोई पीता है क्योंकि पानी सभी जंतु और प्राणी के लिए आवश्यक होता है।पानी के बिना कुछ भी नहीं है अगर पानी न हो तो इस संसार में प्राणी जीव जंतु ही ना रहे क्योंकि पानी ही जीवन है इसीलिए कहावत बनी है। जल ही जीवन है।लेकिन क्या आपको पता है कि मनुष्य के दिमाग में कितने प्रतिशत पानी पाया जाता है अगर नहीं पता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि मनुष्य के दिमाग में कितने प्रतिशत पानी पाया जाता है। मनुष्य के दिमाग में 70 से 75% पानी पाया जाता है। मनुष्य के दिमाग में 60% में वसा पाई जाती है।

 चलिए पानी से मिलने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।

 पानी के फायदे- पानी पर हमारा संपूर्ण जीवन ही आश्रित है। पानी हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है पानी के फायदे की बात की जाए तो इसके फायदे अनलिमिटेड है चलिए हम कुछ फायदाओं के बारे में बताते हैं।

  1.  सबसे पहला फायदा तो पानी के कारण ही हम जीवित रहते अगर हमें पानी नहीं मिलेगा तो हम जीवित नहीं रह पाएंगे क्योंकि हमारी प्यास बुझाने के काम में पानी का उपयोग किया जाता है।
  2.  हमें नहाने,कपड़े धोने,बर्तन धोने, खाना पकाने, पशुओं को पानी पिलाने, पशुओं को नहलाने इत्यादि के लिए भी पानी की आवश्यकता होती है। अगर पानी नहीं होगा तो ना ही हम नहा पाएंगे इससे हमारा शरीर साफ नही रह पाएगा और ना ही हम कपड़े धो पाएंगे जिससे हमारे कपड़े साफ नही रहगे और ना ही हम खाना पका पाएंगे ना हम खाना खा पाएंगे इसलिए पानी बहुत जरूरी होता है।
  3.  पानी से ही पेड़ पौधे इत्यादि को उगाया जा सकता है व पानी से ही पेड़ पौधों का विकास होता है। हमारे भोजन कृषि इत्यादि पानी पर ही आश्रित होते हैं क्योंकि अगर पेड़ पौधों को पानी नहीं मिलेगा तो वह मुरझा जाएंगे और  हमारी कृषि अधूरी रह जाएगी कभी पूरी ही नहीं होगी और जब कृषि नहीं होगी तो हम भूखे रह जाएंगे।

Letsdiskuss

6
avatar
Updated on Mar 16, 2026

आज हम चर्चा करने वाले हैं कि आखिर मनुष्य के दिमाग में कितने प्रतिशत पानी होता है:-

दोस्तों वैज्ञानिकों का कहना है कि मनुष्य के दिमाग में 75% से ज्यादा पानी पाया जाता है। दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मनुष्य के दिमाग में दर्द की कोई भी  नस नहीं पाई जाती है। इसी वजह से दिमाग में दर्द का महसूस कोई भी नहीं कर सकता है। जब मनुष्य की आयु 5 वर्ष तक की होती है तो उसका दिमाग 95% तक बढ़ता रहता है। और 18 वर्ष तक मनुष्य का दिमाग 100% विकसित हो जाता है और फिर इसके बाद बढ़ना रुक जाता है। मैं आपकी जानकारी के लिए एक बात और बताना चाहूंगी कि यदि मनुष्य के दिमाग का सर्जरी करके आधा हिस्सा को हटा दिया जाए तो इससे मनुष्य के याददाश्त पर कोई असर नहीं पड़ेगा।मनुष्य के दिमाग को चलाने के लिए पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। यदि दिमाग को बराबर मात्रा में पानी नहीं दिया जाए तो यह सही ढंग से काम नहीं कर पाएगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि दिमाग  के लिए पानी कितना फायदेमंद होता है।

आईये जानते है पानी पीने के फायदो के बारें में :-

दोस्तों यदि आप सुबह खाली पेट पानी पीते हैं तो मुंह के 60% बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। जो आपकी सांसों के दुर्गंध और मुंह के दुर्गंध के लिए जिम्मेदार होते हैं। और ऐसे में यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते हैं तो सलाइवा के अधिक उत्पादन में भी मदद करता है जिससे सांसों की दुर्गंध काम हो जाती है।

अगर आप ज्यादा  मात्रा में पानी पीते है तो  माइग्रेन के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

पानी को अमृत के समान माना गया है क्योंकि यदि हमें पानी पीने के लिए नहीं मिलेगा तो हमारा जीना संभव नहीं है। पानी की आवश्यकता हमें हर एक जगह पर पड़ती है चाहे खाना बनाना हो या नहाना हो या पेड़ पौधों को पानी पिलाना हो, जानवरों के लिए भी पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। यही वजह है कि जल को जीवन कहा गया है।

Letsdiskuss

6
A
Updated on Mar 16, 2026

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि मनुष्य के दिमाग में कितना प्रतिशत पानी होता है यदि आप जानते हैं तो अच्छी बात है और यदि आप नहीं जानते है तो आज मैं आपको इसकी जानकारी देना चाहूंगी:-

पानी मनुष्य के जीवन का आधार है यदि मनुष्य 1 घंटे तक पानी नहीं पिएगा तो वह पानी के बिना नहीं रह पाएगा और उसकी मृत्यु हो जाएगी।हम बिना खाए दो से चार दिन तक रह सकते हैं लेकिन पानी के बिना एक पल भी नहीं रह सकते हैं।इसलिए एक कहावत बनी है जल ही जीवन है।दोस्तों मैं आपको बता दूं कि मनुष्य का दिमाग 70 से 75 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है।

चलिए हम आपको मनुष्य के दिमाग के बारे में कुछ अन्य जानकारियां देते हैं:-

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मनुष्य का दिमाग शरीर का सबसे अधिक वसा वाला अंग कहलाता है। यानी कि शरीर की कुल वसा लगभग 60% होता है। दोस्तों वैज्ञानिकों का कहना है कि जब हम जागते रहते हैं तो हमारा दिमाग 10 से 23 वाट के बराबर शक्ति उत्पन्न करता है। जो की एक बल्ब को जलाने के लिए पर्याप्त होता है। मैं आपको बता दूं की रेत के एक कण के बराबर दिमाग के हिस्से में एक लाख न्यूरॉन्स और एक अरब सिनॉप्सिस होते हैं। और यह सभी एक दूसरे के साथ सीधे जुड़कर बातें करते हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं कि हमारे जीवन मे पानी का कितना महत्व है:-

दोस्तों पानी की आवश्यकता हमें अपने दैनिक जीवन में खाना बनाने, कपड़े धोने, नहाने, पीने और पेड़ पौधों को सिंचाई करने के लिए जरूरत पड़ती है।

दोस्तों यदि आज पृथ्वी पर पानी नहीं होता तो शायद इस पृथ्वी पर ना तो मनुष्य रह पाते और ना ही जीव जंतु इसलिए हमें व्यर्थ में पानी को नहीं बहाना चाहिए। क्योंकि पानी की एक-एक बूंद हमारे लिए अति आवश्यक है।

Letsdiskuss

3
N
Answered on Mar 17, 2026

चलिए जानते हैं कि मानव मस्तिष्क में कितने प्रतिशत पानी होता है। मानव शरीर का बड़ा हिस्सा पानी से बना होता है और दिमाग भी इसका एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। वैज्ञानिक जानकारी के अनुसार मनुष्य के दिमाग में लगभग 70% से 75% तक पानी होता है। यही पानी दिमाग के सही काम करने, कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और विभिन्न कार्यों को नियंत्रित करने में मदद करता है। पर्याप्त पानी पीना दिमाग की कार्यक्षमता के लिए बहुत जरूरी होता है। पानी की कमी होने पर ध्यान, याददाश्त और सोचने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

React