Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Jul 7, 2018education

एक अच्छा लेखक बनने के लिए क्या करना चाहिए ?

2 Answers
0

K
@kanchansharma3716Jul 17, 2018

वैसे सामान्य जीवन में देखा जायें तो हर मनुष्य लेखक ही हैं | बस किसी को भी अपने अंदर एक ज्योति जलानी होती हैं ,जो इंसान के सामने ही नहीं उसके मन के अंदर तक उजाला करें | एक अच्छा लेखक बनने के लिए बहुत ज्यादा नहीं पर कुछ खास गुण जरूर होना चाहिए |


- सबसे पहले जो कोई भी एक अच्छा लेखक बनना चाहे उसको जरुरी हैं, कि वो एक अच्छा श्रोता (सुनने वाला ) बने और जितना हो सके ज्ञान अपने अंदर सामने की कोशिश करें | बस इस बात का विशेष ध्यान दें, कि उसको अपने अंदर कौन सी बातें लेनी हैं |


- हमेशा कुछ न कुछ किताबें पड़ते रहें, क्योंकि जब आप 1000 शब्द को पढ़ेंगे, तभी आप 100 शब्दों को अपने दिमाग में रखते हैं | जब आपके दिमाग के अंदर कुछ बातें समाहित होंगी, तभी आप उनकी व्याख्या सही तरह से कर सकते हैं |


- जितना हो सके अच्छे लोगों के बीच बैठे उनकी बातें सुनें, अगर कुछ बात आपको समझ नहीं आती हैं, तो उस बात को बड़े ही सहज तरीके से वापस उनसे पूछें |


- आप जिस विषय पर भी लिखना चाहें, उस विषय के बारें में पहले सही तरह से जानकारी प्राप्त करें | जितना हो सके उस विषय को पढ़े, इससे आपको उस विषय पर लिखें में आसानी होगी |


Article image

0
1
@brijagupta1284Jul 17, 2018

वैसे तो जानकारी, ज्ञान और अनुभव हर व्यक्ति के पास होता हैं, और सभी के पास अपना अलग ही अनुभव होता हैं, पर उसे कविता या कहानी में सही ठंग से उतार पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती | जो मनुष्य अपने विचारों को या अपने ज्ञान और अनुभव को व्यक्त करता हैं, वो लेखक कहलाता हैं |


लेखक 2 प्रकार के होते हैं -
1 . जो बहुत पढ़ते हैं |
2 . जो बहुत लिखते हैं |

साफ़ साफ़ शब्दों में अगर एक अच्छे लेखक की बात की जायें तो, एक अच्छा लेखक वही होता हैं, जो शब्दों के फेर बदल से इंसान के मन की गहराईओं तक पहुंचें, और मनुष्य की भावना को बिना ठेस पहुंचाए, उसके मन के भाव को व्यक्त करें |

0
0