Current Topics

पहली बुलेट ट्रेन कहां से कहां तक चलेगी औ...

image

| Updated on July 2, 2022 | news-current-topics

पहली बुलेट ट्रेन कहां से कहां तक चलेगी और कब शुरू होगी ?

1 Answers
1,248 views
A

@abhinavkumar4574 | Posted on July 2, 2022

Letsdiskuss

तेज रफ्तार से चलने वाली बुलेट ट्रेन भारत के ट्रैक पर चलना 2026 से शुरू हो जाएगा। इस समय सरकार की प्राथमिकता में है कि 2026 तक अहमदाबाद से मुंबई तक बुलेट ट्रेन चलाया जाए इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन 2026 ई में अहमदाबाद से मुंबई के बीच दौड़ने लगेगी। लगभग 110 हजार करोड़ रुपए का खर्चा इस प्रोजेक्ट में आएगा।

साधारण ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर 6 घंटे में तय होता है। इतनी दूरी बुलेट ट्रेन से मात्र 3 घंटे में तय किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार इस समय बुलेट ट्रेन चलाने के लिए दिन रात इस ट्रैक पर काम कर रही है और सन 2026 तक पहली बुलेट ट्रेन भारत में सरपट दौड़ने लगेगी।

भारत मे 2026 में चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन

जानकारी के लिए बता दें कि अहमदाबाद से मुंबई की कुल दूरी 508 किलोमीटर है। इस दूरी को आज साधारण ट्रेन से लगभग 6 घंटे में तय की जाती है। लेकिन बुलेट ट्रेन चलने के बाद 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी तो यही दूरी लगभग 3 घंटे में तय हो जाएगी। यात्रा करने वाले यात्री 3 घंटे में ही अहमदाबाद से मुंबई पहुंच जाएंगे। इन दोनों स्टेशनों के बीच 12 स्टेशन होंगे जहां पर थोड़ी मिनट के लिए ट्रेनें और सवारी भरकर आगे की स्टेशन की ओर बड़ी तेज गति से रवाना हो जाएगी। इस तरह बुलेट ट्रेन चलेगी और कई स्टेशन से रुकते हुए यात्रियों को कम समय में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन की दूरी तय करा देगी।

Read more:- भारत में बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा?

0 Comments