V
Vikas joshi· 8 years ago
Covering sports news, analysis, and performance insights with accuracy, clarity, and timely updates.

Switzerland Embassy ने Indian cycling team को visa देने से क्यों इंकार किया ?

0
803

Join this conversation

Sort By

2018 में Switzerland के दूतावास ने भारतीय जूनियर cycling team के कुछ खिलाड़ियों और officials का visa reject कर दिया था। यह टीम UCI Junior Track Cycling World Championships में हिस्सा लेने जा रही थी।

Swiss Embassy के अनुसार visa आवेदन में यात्रा के उद्देश्य, रहने की शर्तों और stay duration को लेकर पर्याप्त और भरोसेमंद जानकारी नहीं थी। दूतावास ने यह भी कहा कि visa समाप्त होने के बाद applicants के वापस लौटने को लेकर पर्याप्त आश्वासन नहीं मिल पाया।

हालांकि Cycling Federation of India ने दावा किया कि सभी जरूरी documents जमा किए गए थे और visa denial अनुचित था। बाद में federation ने Swiss authorities से reconsideration की मांग भी की थी।

Must read: स्विट्जरलैंड में पूर्व क्रूज यात्री एंडीज हंतावायरस से संक्रमित कैसे पाया गया, और उसकी हालत कैसी है?

Answered by
P
Priya AgrawalRandom Facts Enthusiast
View Profile
Updated on06/05/26
0

Switzerland Embassy द्वारा Indian cycling team का वीज़ा रद्द कर दिया गया है | भारतीय टीम 15 से 19 अगस्त तक चलने वाले UCI Junior Track Cycling World Championship जो AIGLE , Switzerland में होने वाली है , में भाग लने जा रही थी | भारतीय टीम के कोच अमर सिंह के साथ बिलाल अहमद दार , गुरप्रीत सिंह ,मनोज साहू ,नमन कपिल और वेंकप्पा शिवप्पा का वीज़ा रद्द किया गया है |

वीज़ा रद्द होने का कारण पूछे जाने पर Switzerland Embassy ने जवाब दिया की " वीज़ा रद्द होने का कारण फॉर्म में गलतियां थी जिसमे , टीम कहाँ और किस मकसद से जा रही है ठीक प्रकार से नहीं लिखा था , दी गयी जानकारी अस्पष्ट और अविश्वसनीय व वीज़ा समाप्ति से पहले सदस्य राज्य क्षेत्र को छोड़ पायंगे या नहीं ये स्पष्ट नहीं था “ |
 
Switzerland embassy द्वारा दिए गए ब्यान के बाद साइक्लिंग फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी और एशियाई साइक्लिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल स्विज़रलैंड एम्बेसी से इस विषय में बात कर रहे हैं |
ये तो समय ही बताएगा की भारतीय टीम को वीज़ा मिलेगा या नहीं और यदि नहीं मिला तो इससे भारतीय टीम पर क्या असर होगा |
Answered by
S
Seema Thakur Media Trends Researcher
View Profile
Updated on05/29/26
1