A
Apr 25, 2026entertainment

हार्मोन की कमी से कौन सी बीमारियां होती है ?

6
5 Answers

मानव शरीर में कई सारे ऐसे हार्मोन पाए जाते है जो शरीर की लगभग सभी क्रियाओं को कण्ट्रोल करने में मदद करते है | ऐसे में अगर इन हार्मोन्स कम या ज्यादा हो जाते है तो शरीर में कईओ सारे बीमारियां प्रवेश करने लगती है | ऐसे में इस बात को जानना बहुत जरुरी है की हार्मोन की कमी से कौन सी बीमारियां होती है |

Letsdiskuss

(courtesy-The Fix)
1- थायरॉइड हार्मोन की कमी –
इस हार्मोन की कमी होने से शारीरिक और मानसिक विकास बहुत धीरे होने लगता है, सोचने और बोलने की क्रिया धीमी हो जाती है | ऐसी परिस्थति में बाल झड़ने, शरीर का तापमान कम होने जैसे लक्षण दिखाई देने लगते है और इस हार्मोन की कमी से बच्चों में क्रेटिनिज्म रोग हो जाता है।
2- इन्सुलिन हार्मोन –
यह हार्मोन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और इस हार्मोन की कमी होने पर डायबिटीज का ख़तरा काफी बढ़ जाता है।
3- एस्ट्रोजन हार्मोन –
यह हार्मोन केवल महिलाओं में पाया जाता है और महिलाओं में पाए जाने वाले इस सेक्स हार्मोन की कमी होने पर बालों का झड़ना, त्वचा पर घाव और मुहांसे होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं और अनियमित पीरियड्स के कारण मूड स्विंग, थकान और डिप्रेशन जैसे लक्षण दिखने शुरू हो जाते है
4- प्रोजेस्टेरोन हार्मोन –
प्रेगनेंसी को बनाये रखने में महत्वपूर्ण इस हार्मोन की कमी होने पर मूड बदलना, वजन बढ़ना, तनाव, कामेच्छा में कमी और मसूड़े की बीमारी जैसे बेहद खतरनाक परेशियन दिखाई देने लगती है |

और पढ़े- नारियल के पानी से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं?

4
avatar
Jun 29, 2022

मनुष्य के शरीर में अनेक प्रकार के हार्मोन पाए जाते हैं और यदि उनके शरीर में किसी भी हारमोंस की कमी हो जाती है तो उनके अंदर कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं तो चलिए जानते हैं कि हारमोंस की कमी के कारण कौन-कौन सी बीमारी हो सकती है। यदि मनुष्य के शरीर में हारमोंस की कमी होती है तो इसके गड़बड़ी का असर तुरंत हमारी नींद, तनाव, और भूख पर असर पड़ने लगता है। यदि पुरुषों में हारमोंस की कमी होती है तो उनमें चिड़चिड़ापन, तनाव, यौन इच्छाओं में कमी,नपुंसकता, दाढ़ी और मूंछ की बालों का ज्यादा उगना या कम उगना, इस तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।Article image

4
S
May 25, 2023

पुरुषो के हार्मोन मे कमी आने की वजह से बहुत सी बीमारियां होती है जैसे कि पुरुषो का यौन संबंध बनाने की इच्छा कम होना, चिड़चिड़ापन आना,दाढ़ी, मूछों का कम आना या फिर ज्यादा आना, शरीर सुस्त रहना,नपुंसकता आदि का होना।


महिलाओ के अंदर हार्मोन कमी के कारण बहुत सी बीमारियां होती है जैसे कि शरीर मे सूजन आना, घबराहट होना,रक्त शर्करा की समस्या होना,मूत्रमार्ग मे खुजली होना,बाँझपन की समस्या,बालो का झड़ना।Article image

3

हार्मोन की कमी से होने वाली आम बीमारियां:

  1. थायरॉइड की समस्या (Hypothyroidism)
    जब थायरॉइड हार्मोन कम हो जाता है तो थकान, वजन बढ़ना, बाल झड़ना और ठंड ज्यादा लगना शुरू हो जाता है।
  2. डायबिटीज (Diabetes)
    इंसुलिन हार्मोन कम या सही से काम न करे तो ब्लड शुगर बढ़ जाता है।
  3. पीसीओएस (PCOS) / पीरियड की समस्या
    महिलाओं में हार्मोन imbalance से पीरियड अनियमित, वजन बढ़ना और चेहरे पर बाल आना जैसी दिक्कतें होती हैं।
  4. हड्डियों की कमजोरी (Osteoporosis)
    कैल्शियम और हार्मोन की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, खासकर महिलाओं में।
  5. डिप्रेशन और मूड स्विंग
    कुछ हार्मोन जैसे serotonin कम होने पर उदासी, तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
  6. बांझपन (Infertility)
    हार्मोन imbalance होने से pregnancy में दिक्कत आ सकती है।

अगर आपको ऊपर वाले symptoms दिख रहे हैं, तो खुद से इलाज करने की बजाय किसी अच्छे Hormone specialist से सलाह लेना बेहतर होता है, ताकि सही टेस्ट और इलाज मिल सके।

React
V
Apr 25, 2026

हार्मोन की कमी से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। हार्मोन शरीर के काम को सही तरीके से चलाने में मदद करते हैं, इसलिए इनकी कमी से समस्याएं होने लगती हैं।

जैसे थायरॉयड हार्मोन की कमी से थकान, वजन बढ़ना और सुस्ती होती है। इंसुलिन की कमी से डायबिटीज (मधुमेह) हो सकता है। ग्रोथ हार्मोन की कमी से बच्चों की लंबाई ठीक से नहीं बढ़ती। महिलाओं में हार्मोन की कमी से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं और कमजोरी महसूस होती है।

सीधे शब्दों में, हार्मोन की कमी शरीर के संतुलन को बिगाड़ देती है, जिससे अलग-अलग बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए हार्मोन का संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।

React