गणेश उत्सव के लिए घर पर रवा (सूजी )लड्डू कैसे बना सकते हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | पोस्ट किया |


गणेश उत्सव के लिए घर पर रवा (सूजी )लड्डू कैसे बना सकते हैं ?


0
0




Home maker | पोस्ट किया


गणेश उत्सव शुरू हो गया है, और इसके साथ घर-घर में गणेश जी का आगमन हो गया है | गणपति जी को लड्डू का भो लगाया जाता है | आज आपको रवा लड्डू बनाने की विधि बताते हैं |

सामग्री :-
1 - कप रवा/सूजी
1 - कप शक्कर
1 - कप दूध
1 - चम्मच किशमिश
1 - चम्मच काजू
3 - चम्मच शुद्ध घी
विधि :-
- सबसे पहले मेवे को छोटे-छोटे बारीक़ टुकड़ों में काट लें |
- अब एक कड़ाई में घी गरम करें, और कटे हुए मेवे के टुकड़े को हल्का-हल्का तलें |
- अब दूसरी कड़ाई गर्म करें और उसमें घी डालें और घी गरम होने पर सूजी डाल दें, और हलकी आंच में सूजी को अच्छी तरह भूने |
- जब सूजी हलकी ब्राउन रंग की हो जाएं तो उसमें शक्कर और दूध मिलाएं, और पूरे मिश्रण को तब तक अपने हाथों से मिलते रहें जब तक की वह मिश्रण चिपचिपा न हो जाएं |
- अब इसमें तले हुई मेवे मिलाएं और सूजी को दोनों हाथों से गोल-गोल आकार दें |
ठन्डे होकर सूजी के लड्डू भगवान में भोग लगाएं और सभी प्रसाद के रूप में खायें |

Letsdiskuss


0
0

');