Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Ramesh Kumar's avatar
Sep 10, 2022news-current-topics

क्या अरविन्द केजरीवाल की पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन गयी है?

1 Answers
2

P
@prakashsingh8131Sep 10, 2022

दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी इस समय राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है। हम सभी ने देखा की कैसे इतना कम समय में आम आदमी पार्टी के भारत के सभी राज्यों में अपनी जगह बना लिया है। दिल्ली से शुरू होकर आम आदमी पार्टी का कारंवा तेजी से आगे बढ़ रहा है। गोवा में आम आदमी पार्टी को राज्य पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आप राष्ट्रीय दल बनने की ओर एक कदम दूर है।

Article image

दरअसल दिल्ली और पंजाब के बाद गोवा ऐसा तीसरा राज्य है, जहां आप को राज्य पार्टी घोषित किया गया है। ऐसे में अगर एक और प्रदेश में आप को राज्य पार्टी का दर्जा मिला जाता है तो आप राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है। किसी भी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पहुचनें के लिए 4 राज्यों में जितना जरुरी है। वहीँ अगर आम आदमी पार्टी की बात किया जाये तो यह 3 राज्यों में जीत चुकी है।

Article image

आम आदमी का चुनाव चिन्ह की अगर बात किया जाये तो झाड़ू है। आम आदमी ने अभी हालही में हुए चुनाव में गोवा जैसे राज्य में 2 सीटें जीत ली है। वहीँ अगर पंजाब की बात किया जाये तो सभी ने देखा कैसे आम आदमी पार्टी अकेले दम पर कांग्रेस जैसी पार्टी को हराकर आगे बढ़ गयी है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी का कारवां बढ़ रहा है वह दिन दूर नहीं जब यह राष्ट्रिय पार्टी बन जाएगी। फिलहाल वर्तमान समय की बात किया जाये तो 7 ऐसी पार्टियां है , जो राष्ट्रीय पार्टी का दावा रखती है।

0
1