Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Feb 2, 2019astrology

कैसे जान सकते हैं अपना भविष्य ?

1 Answers
2

K
@kanchansharma3716Feb 3, 2019
जहाँ भविष्य जानने की बात आती है, वहां लोगों का विश्वास बढ़ ही जाता है | कोई माने या न माने पर भविष्य जानने की इच्छा सभी रखते हैं | आइये आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिसकी सहायता से आप अपना भविष्य जान सकते हैं |

- ज्योतिष विद्द्या :-
कुछ लोग ज्योतिष को मानते हैं और कुछ नहीं मानते | जो लोग ज्योतिष को मानते हैं वो अपना भविष्य ज्योतिष शास्त्र की सहायता से पता कर सकते हैं | ज्योतिष शास्त्र में कुंडली, पंचाग, हस्त रेखा ,ग्रह और नक्षत्र के बारें में सभी जानकारी होती है, जो आपके भविष्य को बताती है |

- सपने से भविष्य जानें :-
भारत में स्वप्न शास्त्र का बड़ा ही महत्व है | वैसे ये पूरी तरह नहीं कहा जा सकता कि जो आप सपना देखते हैं, वो पूरी तरह सही होता है, परन्तु ये भी ग़लत नहीं कि सपने सही नहीं होते | सपने भी आपके भविष्य का संकेत देते हैं | सपने में किसी इंसान, किसी जानवर या कोई अनोखी चीज़ों को देखना आपके ग्रहों और नक्षत्रों पर आधारित होता है |

- आपके विचार :-
भगवान कृष्णा और बुद्ध ने कहा है, अगर आप अपने मन में विचार बना लो तो वही आपका भविष्य होता है | इसलिए किसी भी बात का विचार बनाने से पहले आप इस बात का ध्यान रखें कि आपको जो काम करना है वो कितना सही है, और आपके उस काम से किसी को कोई हानि न हो | पूरे 24 घंटे में साधारणतः 60 विचार तो आते ही हैं, अब आप किनको पूरा करते हैं, इसका निर्धारण आपको करना है |

- सम्मोहन विद्द्या :-
सम्मोहन विद्या भारत की सबसे पुरानी और सबसे श्रेष्ठ विद्या में से एक है। इस विद्द्या को प्राचीन काल में 'प्राण विद्या' या 'त्रिकाल विद्या' के नाम से जाना जाता था | इस विद्द्या को English में हिप्नोटिज्म कहा जाता है | सम्मोहन या हिप्नोटिज्म का अर्थ है वशीकरण | वर्तमान समय में इस विद्या से मानसिक चिकित्सा ही नहीं बल्कि किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व भी जान सकते हैं और उसमें निखार लाया जा सकता है |

- परा और अपरा विद्द्या :-
हिन्दू धर्म में 2 तरह की विद्द्या है, परा और अपरा विद्द्या | जिसको लौकिक और अलौकिक विद्द्या भी कहा जाता है | इस विद्द्या में जादू-टोना की सहायता से आपके भूत, भविष्य और वर्तमान का पता लगाया जा सकता है |

Article image
(curtsey thoughtco)
0
1