Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Mar 14, 2026entertainment

नहाते समय साबुन हाथ से गिरकर सीधा नाली में क्यों जाता है?

2 Answers
22

S
@sonamsingh1730Dec 25, 2023

ऐसा नहीं है कि हमेशा नहाते वक्त अगर हाथ से साबुन छूट जाए तो सीधा नाली पर ही जाए। लेकिन हां कई बार ऐसा जरूर होता है कि जब आप नहाते हैं तो आपके हाथों से साबुन छूट जाता है तो साबुन सीधा नाली पर चला जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी। मैं आपको इसकी जानकारी देता हूं।

दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नाली की तरफ ढलान होता है। और साबुन चिकना होने की वजह से फिसलता है और फिसलते हुए ढलान की तरफ चला जाता है।और फिर साबुन नाली में चला जाता है।

चलिए हम आपको बताते हैं की साबुन लगाने से क्या फायदे होते हैं:-

हमारे शरीर पर जो भी गंदगी जमी होती है साबुन लगाने पर वह गंदगी साफ हो जाती है। इसके अलावा साबुन स्किन के ऊपर मौजूद बैक्टीरिया और फंगस के साथ डेड बॉडी सेल्स को हटाने में मदद करती है। साबुन लगाने से स्किन की रौनक लौट आई है। और आपकी स्किन चमकदार हो जाती है।

अधिक मात्रा में साबुन का इस्तेमाल करने से नुकसान भी होता है:-

एक्सपट्र्स का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति साबुन का इस्तेमाल अधिक मात्रा में करता है तो इससे उसे व्यक्ति की स्किन ड्राई हो जाती है। मैं आपको बता दूं की साबुन का बेसिक नेचर साल्टी होता है इसलिए यदि आप बार-बार स्किन पर रगड़ते हैं तो स्किन की मॉइश्चराइजर चली जाती है।और यदि आप जरूर से ज्यादा साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे एजिंग की भी समस्या पैदा होती है। और आप उम्र से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते हैं।

इस प्रकार मैंने आपको साबुन से जुड़ी समस्त जानकारी दे दी है साबुन से मिलने वाले फायदे और साबुन से होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी है।

Letsdiskuss

0
12
P
@priyaagrawal8776Mar 13, 2026

नहाते समय अगर हाथ से साबुन गिर जाता है तो अक्सर वह सीधे नाली की ओर खिसक जाता है। ऐसा मुख्य रूप से पानी के बहाव और बाथरूम के फर्श की बनावट की वजह से होता है। अधिकतर बाथरूम का फर्श थोड़ा ढलान वाला बनाया जाता है ताकि पानी आसानी से नाली की तरफ बह सके।

जब फर्श पर पानी होता है, तो साबुन फिसलन के कारण आसानी से सरकने लगता है। पानी का बहाव भी उसे उसी दिशा में ले जाता है जहां नाली होती है। साबुन की सतह चिकनी होती है, इसलिए वह कम घर्षण के साथ फर्श पर तेजी से खिसक जाता है।

इसी कारण जब साबुन हाथ से छूटता है तो वह अक्सर नाली की दिशा में जाकर रुक जाता है।

0
0