रेड वेलवेट केक कैसे बना सकते हैं ?

R

| Updated on January 8, 2019 | Food-Cooking

रेड वेलवेट केक कैसे बना सकते हैं ?

1 Answers
886 views

@gitapamdeya4828 | Posted on January 8, 2019

रेड वेलवेट केक बनाने की विधि के बारें में बताते हैं |इसको बनाना बहुत ही आसान है और यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है | तो आइये जानते हैं इसकी आसान सी विधि -


सामग्री :-

मैदा - 100 ग्राम

दूध - 100 ग्राम

विनेगर - आधा चम्मच

मक्खन - 200 ग्राम

वनीला एसेन्स - 2 चम्मच

चीनी पाउडर - 150 ग्राम

अंडा - 2

कोका पाउडर - 4 चम्मच

बेकिंग पाउडर - 1 चम्मच

चीज़ क्रीम - 300 ग्राम

हैवी क्रीम - 60 ग्राम

वाइट चॉकलेट - 125 ग्राम

मिल्क चॉकलेट - 40 ग्राम

फ़ूड कलर - लाल और गुलाबी

नमक - 500 ग्राम

Loading image... (Courtesy : CookingShooking )


विधि :-

- सबसे पहले दूध और विनिगर एक साथ अच्छी तरह मिला लें | (अलग रख दें )


- अब इसके बाद मक्खन और चीनी को अच्छी तरह मिला लें | (मिक्सी में पीस सकते हैं ) अब इसके बाद उसमे अंडे मिलायें और उसको भी अच्छी तरह मिक्स कर लें |


- अब इसके बाद उसमें फ़ूड कलर और विनेगर मिलाया हुआ दूध डालें दें और अच्छी तरह मिलाएं |


- अब कोको पाउडर और बैकिंग पाउडर को छन्नी से छान कर मिश्रण में मिला लें और अच्छी तरह पूरा मिश्रण तैयार कर लें |


- अब जिसमें केक बनाना है, उस बर्तन पर पूरी तरफ घी लगाएं और पूरा मिश्रण उस बर्तन में डालें |


- अब कुकर में नमक डाल दें और केक के बर्तन को उसके ऊपर स्टैंड लगाकर रख दें | धीमी आंच में 40 से 45 मिनिट तक उसको पकाएं और ध्यान रखें की कहीं वो जल न जाए |


- जब तक केक पक रहा है तब तक हम लोग क्रीम बना लेते हैं | उसके लिए आप एक कटोरी में आप चीज़ क्रीम ले लीजिये और उसमें चीनी पाउडर डालकर उसको धीरे-धीरे मिलाएं | (क्रीम को स्मूथ बनाएं )


- अब क्रीम में गुलाबी रंग डालकर अच्छी तरह मिलाएं ,और उसमें मक्खन डालकर उसको भी अच्छी तरह फेंटें | (केक की क्रीम तैयार है )


- अब केक पक गया है, जैसा केक को चेक किया जाता है, चाकू लगाकर वैसे ही चैक करें | अब केक पाक गया है तो उसको बीच से 2 भागों में काट लें | (ऐसा काटना है जैसे ऊपर और नीचे का भाग अलग हो )


- केक का ऊपर का भाग अलग रख कर नीचे वाले भाग में क्रीम की एक परत लगा दें और ऊपर वाला हिस्सा सही तरह से वापस केक के ऊपर रखे दें |


- अब केक के चारों तरफ से क्रीम लगा दें और केक को फ्रिज में रख दें | इसके बाद हैवी क्रीम को थोड़ा गरम कर के वाइट चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट में मिला लें और लाल रंग डालकर अच्छी तरह मिला लें |


- केक को फ्रिज से निकाल कर क्रीम वाला मिश्रण केक पर धीरे-धीरे डालकर पूरे केक पर फैला लें | इसके बाद इसको मनचाहा डेकोरेशन दें |


लीजिए रेड वेलवेट केक तैयार है |


Loading image... (Courtesy : Betty Crocker )

0 Comments