Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Mar 11, 2024news-current-topics

आप एक महीने में कितने दिन नहाते हैं?

3 Answers
32

M
@meenakushwaha8364Dec 15, 2023

ऐसे लोग भी होते है, जो गर्मी के मौसम मे दिन मे 1-2बार नहाते है, क्योंकि वह गर्मी से राहत पाने के लिए करते है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते है, जो ठंड के मौसम मे एक दिन भी नहाते है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूँ मै एक महीने मे ठंड के मौसम मे 20 दिन नहाती हूँ, क्योंकि मुझे ठंड के मौसम मे ठंडी बहुत ज्यादा लगती है इसलिए कम नहाती हूँ। ज़ब नहाती हूँ तो 10-25मिनट के अंदर नहाकर वाशरूम से बाहर निकल आती हूँ।

विशेषज्ञों के मुताबिक दिन में एक बार जरूर नहाना चाहिए, साथ ही एक सप्ताह मे 5 बार नहाये। इसके अलावा एक दिन में एक बार से ज्यादा नहीं नहाना चाहिए और रोजाना 2-3 बार नहाने से सेहत ठीक रहती है। लेकिन दिन मे बार-बार नहाने से आपकी स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है,जिसके आपकी स्किन रूखी हो जाती है और स्किन मे खुजली होने लगती है।

इसके अलावा आपक़ो गर्मी के मौसम मे रोजाना नहाना चाहिए, क्योंकि गर्मी के मौसम मे आपके शरीर मे पसीना आता है जिसके कारण आपके शरीर मे कीटाणु हो जाते है। यदि आप नहीं नहाएंगे तो कीटाणु की वजह से आपको कई सारी बीमारियां हो जाती है। इसलिए जितना हो उतना गर्मी के मौसम मे नहाना चाहिए, लेकिन नहाते समय अपने बॉडी के स्किन क़ो ज्यादा न रगड़े जितना हो सके आप उतने ही साधारण तरीके से नहाये।

50से 60 साल के उम्र के बुजुर्गो क़ो ठंड के मौसम मे गर्म पानी से नहाना चाहिए, क्योंकि उनके अंदर ठंड सहने की शक्ति कम होती है। इसलिए बुजुर्गो क़ो रोजाना ठंड के मौसम नहीं नहाना चाहिए, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा नहाने से बुजुर्गो के घुटनो मे दर्द गठिया वात हो जाता है। इसलिए एक्सपर्ट कहना है, बुजुर्गो क़ो ठंड मौसम कम नहाना चाहिए, क्योंकि उन्हें कई सारी समस्याए हो सकती है।

Letsdiskuss

0
16
A
@anjalipatel3903Dec 15, 2023

आन्या जी आपने बहुत ही फनी प्रश्न किया है कि एक महीने में कितने दिन नहाते हैं। लेकिन बहुत अच्छा प्रश्न किया है। क्योंकि यह बात जानना बेहद जरूरी है कि हम एक महीने में कितने दिन नहाते हैं।

देशभर के कई राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। और ऐसे में लोग दिन में कई बार नहा लेते हैं ताकि शरीर को ठंडक प्राप्त हो सके। लेकिन आपने पूछा है कि एक महीने में हम कितनी बार नहा लेते हैं तो चलिए मैं आपको बताती हूं कि मैं महीने में कितने दिन नहाती हूं यदि गर्मी की बात की जाए तो मैं गर्मी के दिनों में रोजाना दिन में एक बार नहाती हूं।

और यदि हां ठंडी की बात की जाए तो मुझे ठंडी में नहाने में बहुत दिक्कत होती है क्योंकि जब मैं नहाती हूं तो मुझे ठंडी लगती है। इसलिए मैं ठंडी में रोजाना नहीं नहाती हूं ठंडी के मौसम में मैं हफ्ते में केवल दो से तीन दिन ही नहाती हूं।

वैसे तो नहाने से हमें कई सारे फायदे प्राप्त होते हैं यदि हम रोजाना नहाते हैं तो हमारा शरीर साफ सुथरा और बिल्कुल शुद्ध रहता है। यदि आप दिन में दो से तीन बार नहाते हैं तो आपकी स्किन का नेचुरल तेल खत्म हो जाता है। जिससे आपकी स्किन रुखी और खुजलीदार हो जाती है। इसलिए हो सके तो दिन में केवल एक बार ही नहाए।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सप्ताह में 2 से 3 बार ही नहाना चाहिए या फिर ज्यादा से ज्यादा सप्ताह में पांच बार ही नहाना चाहिए। इससे आपकी स्किन भी अच्छी बनी रहेगी और आपका चेहरा भी चमकते रहेगा।

यहां पर मैं आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर अपनी निजी जिंदगी के बारे में दिया है क्योंकि यदि आप गूगल पर सर्च करेंगे तो आपको तरह-तरह के सुझाव दिए जाएंगे।

Letsdiskuss

0
16
avatar
@kirankushwaha3551Mar 10, 2024

चलिए दोस्तों मैं आपको बता दूं कि मैं महीने में कितने दिन नहाती हूं। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं महीने में लगभग रोजाना नहाती हूं, यानी एक महीने में पूरे दिन नहाती हूं। यदि कभी मेरी तबीयत खराब हो गई तब मैं नहीं नहा पाती हूं।इसके अतिरिक्त ज्यादा ठंड होने के कारण भी नहीं नहा पाती हूं, क्योंकि मुझे बीमारी बहुत जल्दी पकड़ लेती है और अगर मैं ज्यादा ठंड में नहा लेती हूं तो मेरा सिर दर्द करने लगता है और तबीयत भी खराब हो जाती है।

 

 मैं आपको बता दूं कि मैं रोजाना इसलिए नहाती हूं क्योंकि नहाने से मेरे मन को शांति और सुकून मिलता है और पूरा दिन मन एकदम स्वच्छ रहता है। मैं किसी दिन नहीं नहाती हूं तो मेरे मन में एकदम बहुत सारा बोझ सा रखा रहता है और पूरा दिन आलसी भरा दिन लगता है। इतना ही नहीं मैं नहाने के बाद रोजाना पूजा भी करती हूं, अगर मैं नहाने के बाद किसी दिन पूजा नहीं करती हूं तो मुझे अधूरा- अधूरा सा लगता है और ऐसा लगता है कि मेरे से कौन सा काम छूट गया है। मैं रोजाना नहाने के बाद पूजा इसलिए करती हूं क्योंकि मुझे भगवान की पूजा करने में अत्यंत सुख व शांति की प्राप्ति होती है और भगवान के प्रति मेरी श्रद्धा भावना है।

 

चलिए मैं आपको नहाने के फायदे बताती हूं-

  1. यदि आप महीने में रोजाना नहाते हैं यानी महीने में पूरे दिन नहाते हैं एक दिन भी नहीं चूकते हैं तो आपके शरीर के अंदर जो रोजाना मैल जमा होता है जैसे की धुल, मिट्टी इत्यादि  वह शरीर से बाहर निकल जाता है और आपका शरीर एकदम साफ हो जाता है।
  2.  आप यदि रोजाना नहाते हैं तो आपके मन को शांति और सुकून मिलता है,यानी आपका मन एकदम स्वच्छ हो जाता है और आपका पूरा दिन अच्छा जाता है। रोजाना नहाने से आपके अंदर आलसीपन नहीं होता है। अगर नहीं नहाते हैं तो आपका पूरा दिन आलस से भरा होता है।

 

 

  1. Letsdiskuss
0
9