Current Topics

शोएब मलिक ने कितनी शादियां की है ?

H

| Updated on January 24, 2024 | news-current-topics

शोएब मलिक ने कितनी शादियां की है ?

2 Answers
190 views
A

@anjalipatel3903 | Posted on January 22, 2024

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। मैं आपको बता दूं कि शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थी। शोएब मलिक की नई दुल्हन पाकिस्तानी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सना जावेद है।

आप जानना चाहते हैं कि शोएब मलिक ने कितनी शादी की है तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-

सोशल मीडिया के द्वारा पता लगाया गया है कि शोएब मलिक यह तीसरी शादी है। शोएब ने नई दुल्हन सना संग अपने तीसरी निकाह की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। तस्वीरों में कपल एक दूजे के प्यार में डूबा हुआ दिखाई दे रहे हैं।

हम आपको बता दें की नई दुल्हन संग रोमांटिक हुए शोएब :-

तस्वीरों में शोएब एक्ट्रेस और पत्नी सना जावेद को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। दोनों कमरे को देखकर स्माइल करते हुए पोज भी दे रहे हैं। देखने से पता चलता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। शोएब और सना ने बहुत ही सिंपल ढंग से शादी की है।

चलिए जानते हैं कि कौन है शोएब मलिक की नई दुल्हन:-

शोएब मलिक की पत्नी सना जावेद पाकिस्तान की सबसे बड़ी एक्ट्रेस है। मैं आपको बता दूं की सना की उम्र 30 वर्ष है। इसके अलावा शोएब मलिक के साथ सना ने भी दूसरी शादी की है। मैं आपको बता दूं की सना की पहली शादी साल 2020 में सिंगर Umair Jaswal से हुई थी।

चलिए हम आपको बताते हैं कि शोएब मलिक की पहली पत्नी कौन थी:-

आयशा जिन्हे महा सिद्दीकी के नाम से जाना जाता है इन्हें तो आप सभी जानते ही होंगे। इन्होंने शोएब मलिक पर दो विवाह का आरोप लगाया और दावा किया कि उनकी शादी 2002 में हुई थी।

Loading image...

0 Comments
S

@sonamsingh1730 | Posted on January 23, 2024

पाकिस्तान के सबसे फेमस स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने अभी तक तीन शादियां कर चुके हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं कि पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने किसके किसके साथ की है शादी :-

मैं आपको बता दूं कि शोएब मलिक की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी, जिन्हें तलाक देकर सन 2010 में शोएब ने सानिया मिर्जा से दूसरा निकाह किया। मैं आपको बता दूं कि अब शोएब मलिक सना जावेद से तीसरी शादी कर चुके हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं कि शोएब मलिक की शादी कैसे हुई :-

यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी कैसे हुई थी। मैं आपको बता दूं कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने साल 2010 में हैदराबाद भारत में एक पारंपरिक मुस्लिम समारोह में शादी की थी। इसके बाद पाकिस्तान के सियालकोट में वलीमा समारोह हुआ दंपति का पहला बच्चा इजहान सन 2018 में पैदा हुआ था।

शोएब मलिक ने अपनी सोशल मीडिया के जरिए सना जावेद संग शादी की दो तस्वीरें शेयर की है।

मलिक ने तस्वीरों को कैप्शन देते हुए एक दुआ लिखी जिसका हिंदी अनुवाद होता है हमने आपको जोड़ों में बनाया हालांकि उन्होंने इसका अंग्रेजी अनुवाद भी लिखा था। एक खबर के द्वारा यह पता लगाया गया है कि शोएब मलिक इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम से दूर चले गए हैं। वह दुनिया भर में होने वाली तमाम T20 लीग्स खेल रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान टीम मे उनकी वापसी नहीं हो पा रही है।

चलिए मैं आपको बताती हूं कि शोएब मलिक की पहली पत्नी कौन थी:-

मैं आपको बता दूं कि आयशा शोएब मलिक की पहली पत्नी थी। इन्होंने मलिक पर दो विवाह का आरोप लगाया और दावा किया कि उनकी शादी 2002 में हुई। विवाद सामने आया और पुलिस शिकायत हुई और अंत में तलाक हुआ।

Loading image...

0 Comments