आपने बिल्कुल सही कहा आज के समय में खराब लाइफ स्टाइल की वजह से लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। और इनकी चपेट में सबसे अधिक युवा वर्ग आ रहे हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की परेशानी ना हो आपको क्या करना चाहिए चलिए हम आपको बताते हैं कि फिट रहने के लिए कितना चलना चाहिए रोजाना इसकी जानकारी देते हैं। मैं आपको बता दूं कि रोजाना पैदल चलना कितना फायदेमंद होता है शायद आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
मैं आपको इसकी भी जानकारी दूंगी की फिट रहने के लिए रोजाना कितने कदम चलना चाहिए।
अमेरिकन काउंसलिंग एक्सरसाइज के अनुसार रोजाना 2500 कदम चलने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे. इसके अलावा अन्य रिसर्च में रोजाना कम से कम 10000 कदम चलने के लिए बताया जाता है।
डॉक्टर का कहना है कि हर व्यक्ति को कम से कम 10000 कदम इसलिए चलना चाहिए क्योंकि पैदल चलने से दिल की सेहत ठीक रहती है। इसके अलावा डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक,मोटापा, डिप्रेशन, और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव होता है। इतना ही नहीं मैंने पढ़ा है कि कुछ रिसर्च में यह भी बताया गया है कि रोजाना कम से कम 4 से 5000 कम तो चलना ही चाहिए।
अब बात करते हैं कि किस उम्र के लोगों को कितना चलना चाहिए।
40 साल तक की महिलाएं रोजाना 12000 कम चल सकती है उनके लिए बेहतर होगा, और 40 से 50 साल की महिलाएं 11000 कम, 50 से 60 वर्ष की महिलाओं को 10000 कम तक चलना चाहिए। इस प्रकार सभी उम्र के लोगों को चलने के लिए बताया गया है कि किस उम्र के लोग कितना चल सकते हैं। यदि आप रोजाना मेरे द्वारा बताए गए कदमों यानी की 10000 कम रोजाना चलते हैं तो आपको कोई भी बीमारी छू भी नहीं सकती है।

