Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
M
Feb 24, 2019food-cooking

अंजीर शेक घर पर कैसे बनाएं ?

1 Answers
0

@gitapamdeya4828Feb 24, 2019

खाना पीना अगर मौसम के अनुसार हो तो सेहत के लिए अच्छा होता है, और सर्दियों के मौसम में अंजीर खाना अच्छा माना जाता है क्योंकि अंजीर की तासीर गर्म होती है,और ठंड के मौसम में इसे सेहत के लिए अच्छा फायदेमंद माना जाता है, और इसका शेक भी पीने में बहुत स्वादिष्ट लगता है |


सामग्री :-
- अंजीर - 6 से 7 पीस
- ठंडा दूध - 2 कप
- काजू - 8-10 पीस
- चीनी - स्वादानुसार
- बर्फ के छोटे टुकड़े - आवश्यकतानुसार

विधि :-
- अंजीर शेक बनाने के लिए सबसे पहले आप अंजीर को धोकर अच्छे से काट लें |

- अब मिक्सर जार में आधा कप दूध, अंजीर, स्वादानुसार चीनी और काजू डालें |

- इसके बाद मिश्रण को मिक्सर में अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें |

- उसके बाद जब अंजीर पूरी तरह से पिस जाए तो ग्राइंडर बंद कर के बचा हुआ दूध और बर्फ के छोटे टुकड़े जार में डालकर ढक्कन लगा कर एक बार और महीन (बारीक ) पीस लें |

- अब आपका अंजीर का मिल्क शेक बिलकुल तैयार है |

Article image (Courtesy : eattreat.in )

0
0