Food & Cooking

गर्मियों के लिए ताजा जलपान निम्बू पुदीना...

M

| Updated on July 17, 2019 | food-cooking

गर्मियों के लिए ताजा जलपान निम्बू पुदीना शरबत या मिंट लेमोनेड रेसिपी कैसे बनाए?

1 Answers
1,012 views

@gitapamdeya4828 | Posted on July 17, 2019

गर्मियों के मौसम में आपको इससे अच्छा कुछ और मिल ही नहीं सका है | आप जैसे ही थके हारें घर आएं बस आपको ताज़ा निम्बू पानी मिल जाएँ और क्या चाहियें | है वो बात अलग है कुछ लोग इसे शरबत तो कुछ लोग लेमेंनेड के नाम से जानते है | इसलिए आज आपको बिलकुल रिफ्रेश करने वाले लेमेंनेड की रेसिपी के बारें में बताएंगे |


Article image courtesy-dLife


समाग्री -


- 4 लेमन

- 8 -10 चमच्च चीनी

- 4 ग्लास पानी

- 8 -10 पुदीना के पत्तें

- 4 - 5 ice cubes



विधि -



- लेमेनेड बनाने के लिए सबसे पहले आप सारी पुदीना की पत्तियों को धो कर आधे कप पानी में भीगा कर रख दें |



- उसके बाद नीम्बू को दो टुकड़ों में काट कर सारे बीज निकाल कर रख लें |



- उसके बाद आप एक बड़े बर्तन में नीम्बू निचोड़ लें और चीनी ड़ाल लें |



- फिर आपने जिस बर्तन में चीनी डाली है और नीम्बू निचोड़ा है उसमें चार ग्लास पानी ड़ाल दें, और उसे तब तक चमच्च से चलाएं जब तक चीनी पूरी तरह से घुल ना जाएँ |



- एक बार चीनी घुल जाएँ बस आपका लेमेनेड बिलकुल तैयार है |



- उसके बाद आप एक ग्लास में आइस क्यूब डालें और फिर उसमें लेमेनेड डालें और उसके बाद उप्पर से पुदीना की एक दो पत्तियां ड़ाल कर गार्निश कर दें | आप चाहें तो हर लेमेनेड में एक चमच्च पुदीना का पानी भी ड़ाल सकते है जिसमें आपने पुदीना भिगोया था यह आपके लेमेनेड मं खुशबू डालने का काम करेगी |





0 Comments