रेस्टोरेंट की तरह कड़ाई पनीर घर पर कैसे बनाएं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Sneha Bhatiya

Student ( Makhan Lal Chaturvedi University ,Bhopal) | पोस्ट किया |


रेस्टोरेंट की तरह कड़ाई पनीर घर पर कैसे बनाएं ?


2
0




Chef (REDFORT CHINA BEIJING ) | पोस्ट किया


कड़ाई पनीर बहुत से लोग पसंद करते हैं, और मुझे तो कड़ाई पनीर बहुत ही पसंद है | आइये आपको आज इसकी आसान विधि बताते हैं |

सामग्री :-
पनीर - 250 ग्राम
दही - आधा कटोरी
बेसन - 3 चम्मच
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
कश्मीरी मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार

ग्रेवी के लिए :-
खड़ा गरम मसाला - छोटी इलाइची,बड़ी इलाइची,दाल चीनी, लॉन्ग
खड़ा धनिया - 1 चम्मच
बटर - 3 चम्मच
तेल - 5 चम्मच
तेजपत्ता - 2 या 3 पत्ते
जीरा - एक चम्मच
प्याज - 2 (बारीक़ कटे हुए )
हरी मिर्च - 1 (बारीक़ कटी हुई )
लहसुन अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - एक चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
कश्मीरी मिर्च पाउडर - एक चम्मच
कसूरी मेथी - एक चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
टमाटर - 4 (पेस्ट बना लें )
गरम पानी - 1 कप
पनीर मसाला - एक चम्मच
धनिया पत्ता - बारीक़ कटा हुआ

Letsdiskuss (Courtesy : Youth Era )

विधि :-
- सबसे पहले एक कटोरे में दही लें और उसमें बेसन मिला लें | फिर उसमे धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला डालें और मिला लें |

- अब पनीर के टुकड़े उसमें डाल लें और अच्छी तरह मिलकर ढक कर रख दें | (5 मिनिट के लिए )

- अब पैन गरम करें और उसमें बटर डालें और पनीर के पीस डालकर अच्छी तरह भूनें |

- अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें खड़ा मसाला डालें, जीरा और तेज पत्ता डालें | अब प्याज डालकर ब्रॉउन होने तक पकाएं इसके बाद हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर धीमी आंच में पकाएं |

- अब इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी मिर्च, कसूरी मेथी और नमक डाल कर उसे 2 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं |

- टमाटर का पेस्ट डालकर पकाते रहें | जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब उसके बाद उसके बाद उसमें गरम किया हुआ पानी डालें |

- इसके बाद उसमें फ्राई किया हुआ पनीर डाल दें | पनीर जब अच्छी तरह पक जायें तो उसमें गरम मसाला डालें और ऊपर से हरी धनिया डाल दें |

लीजिये कड़ाई पनीर तैयार है |

(Courtesy : YouTube )


2
0

');