Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Aug 16, 2023health-beauty

मेरे कंधे मे बहुत दर्द रहता है ,इसका क्या कारण और उपाय बताइये ?

4 Answers
2

K
@kanchansharma3716Jun 27, 2018
आज कल के व्यस्त समय मे किसी के पास समय नहीं | पर दर्द ऐसी चीज है जिसके लिए हर इंसान को समय देना ही पड़ता है | अगर आप किसी भी दर्द मे है तो आपको चाहे -अनचाहे दर्द के लिए समय देना ही होता है | जैसा कंधे का दर्द कभी धीरे-धीरे और अचानक शुरू होकर पूरे कंधे को जाम कर देता है। अगर आप भी कंधे दर्द की समस्‍या से परेशान हैं ,तो उसके कई कारण हो सकते है |

आधुनिक जीवनशैली के चलते सेहत के प्रति लापरवाह दृष्टिकोण और एक्‍सरसाइज की कमी से पीठ, कमर, गर्दन और कंधे के दर्द जैसी समस्‍याएं होने लगी हैं। ऐसी ही एक समस्या है इंसान के कंधे मे दर्द होना जो अधिकतर होता है ।

इसका मुख्य कारण है-

लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करना और एक्सरसाइज की कमी है। पूरे दिन एक जैसे तरीके में बैठने से जॉइंट्स जाम होने लगते हैं। और इस तरह कंधे की हड्डियों को मूव करना मुश्किल होने लगता है। मेडिकल भाषा में इस दर्द को एडहेसिव कैप्सूलाइटिस कहते है। हर जॉइंट के बाहर एक कैप्सूल होता है।

उपाय :-

-यदि आप इस दर्द से परेशान है तो आप हर रोज योग कर सकते है | जिससे आप अपने आप को थोड़ा समय भी दे पाएंगे | और आपका स्वस्थ भी सही रहेगा |

-दर्द कोई भी हो उसने बचने के उपाय मे सबसे जरुरी है ,कि आप संतुलित आहार ले | ये आपके लिए बहुत जरुरी है |

-जहाँ दर्द है वह सिकाई करे ,सिकाई करने से दर्द मे कमी होगी और आप फर्क महसूस करेंगे |

-अगर आप दर्द वाली जगह मे तेल से मालिश करे तो वो भी आपके लिए लाभदायक है |

-किसी जानकार थेरेपी वाले के पास जाकर फिजियो थेरेपी भी ले सकते है | ये भी आपके दर्द को कम करने मे काफी लाभदायक होगी |

फ्रोजन शोल्‍डर की समस्‍या
0
15
M
@meenakushwaha8364Aug 12, 2023

यदि आपके कंधो मे बहुत ज्यादा दर्द रहता है और आपको पता ही नहीं चलता है किस कारण से दर्द है तो चलिए हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताते है कई बार आपके कंधो क़ी हड्डियों मे खिचाव हो जाने के कारण दर्द होने लगता है और कई बार आपके कंधो मे अकड़न हो जाती है जिसके कारण दर्द होने लगता है।

ऐसे मे आपके कंधो के अकड़न क़ो कम करने का सबसे अच्छा उपाय बातएंगे वह है कि रोजाना एक्सरसाइज करे जिससे आपके हड्डीयों का अकड़न कम होगा जिससे आपके कंधो का दर्द भी कम हो जाएगा।Article image

0
1
avatar
@krishnapatel8792Aug 15, 2023

कंधे में दर्द होना एक आम बात है क्योंकि यदि आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, या फिर एक तरफ करवट करके सोते हैं, तो आपके कंधे में दर्द होने लगता है इसलिए कंधे में दर्द होना किसी बीमारी का लक्षण नहीं है यह किसी भी कारण से हो सकता है। चलिए हम आपको कंधे के दर्द को ठीक करने के लिए कुछ उपाय बताते हैं कंधे के दर्द को ठीक करने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं एक्सरसाइज करने से जो अकड़न होती है वह ठीक हो जाती है।

कंधे पर दर्द होने पर आप तेल से मालिश करके उसे ठीक कर सकते हैं।

Article image

0
React
V
@vandnadahiya7717Aug 16, 2023


दोस्तों यदि आप कंधे के दर्द से परेशान है और आप दर्द के कारण और उपाय जानना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इस पोस्ट में बताते हैं। कंधे में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि एक तरफ करवट लेकर सोना, गठिया, जमे हुए कंधे, मांसपेशियों में तनाव या फिर किसी से टक्कर होने पर भी हो सकता है। तो आप अपने कंधे के दर्द को ठीक करने के लिए रोजाना तौर पर कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। यदि आपकी मांसपेशियों में तनाव है तो वह दर्द एक्सरसाइज से ठीक हो जाएगा। या फिर आप कंधे के दर्द के लिए बर्फ की सेक भी ले सकते हैं। ऐसा करने से आपके कंधे का दर्द ठीक हो जाएगा।

Article image

0
React