Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Dec 7, 2022health-beauty

क्या केला खाना स्वास्थ और सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी फायदेमंद है ,इसके क्या फायदे है ?

5 Answers
4

P
@priyagupta2619Mar 5, 2018

हम केले को सबसे पौष्टिक फल के रूप में जानते हैं | लेकिन यह हमारे लिए कई अन्य तरह से भी फायदेमंद है | बहुत कम लोगों को ही पता है कि केले के इस्तेमाल से हम त्वचा संबंधित कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं | केला कील-मुहासों को भी दूर करने में काफी लाभदायक है | आज हम आपको केले के प्रयोग से जुड़े ऐसे ही कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होंगे | आइये जानते हैं किस तरह से आप केले के इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं....


रुखी त्वचा के लिए भी फायदेमंद :-

अगर आप रुखी त्वचा से परेशान हैं और चाहते हैं कि जल्द से जल्द आपको इससे नीजात मिल जाए तो आपके लिए यह टिप्स खासा मददगार साबित होगा | इसके लिएआपको पहले एक पका केला लेना होगा | आप इसका छिलका हटाकर उसे अच्छी तरह से एक कटोरे में मसल लें | इसके बाद आप इसमें दो चम्मच शहद मिलाएं | शहद मिलाने के बाद इसे करीब दो से तीन मिनट तक अच्छी तरह से मिला लें | मिलाने के बाद इसे आप 20 से 25 मिनट तक छोड़ दें | इसके बाद आप शरीर के उस हिस्से में पेस्ट की तरह इस्तेमाल करें जहां आप ज्यादा रुखापन महसूस करते हैं | पेस्ट लगाने के करीब 15 मिनट बाद आप उस हिस्से गरम पानी से धो लें |


मुहासों से भी मिलेगी निजात :-

कील-मुहासों से निजात दिलाने में भी केला सबसे ज्यादा लाभदायक होता है | आपक इसके कुछ मिनट के इस्तेमाल से कील और मुहासों से छुटकारा पा सकते हैं | इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है | इसके लिए आपको जरूरत होती है केले के छिलके की | केले के छिलके के रेसे वाले हिस्से को आप अपने शरीर के उस जगह पर घसे जहां पर आपको कील-मुहासे हैं | कुछ दिन तक ऐसा करने से आपके शरीर के उस हिस्से से कील मुहासे खत्म हो जाएंगे |

आंखों में सूजन से भी मिलेगा छुटकारा :-
अगर आप आखों के अगल-बगल सूजन की समस्या से निजात पाने के लिए केला काफी फायदेमंद साबित होता है | इसके लिए आपको दो चीजों की जरूरत होगी | वह दो चीजें है केले का छिलका और ऐलोवेरा | केले मे ऐलोवेरा मिलकर पेस्ट बना कर आँखों मे जहा सूजन है वहाँ पर लगाए | 20 मिनिट बाद धो ले | ऐसा रोज करे आपको फर्क समझ आएगा |



Article image



0
7
avatar
@krishnapatel8792Oct 3, 2022

आज तक आपने केला खाने के फायदे के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि केला के सेवन से आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मदद मिलती है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि केले में पोटेशियम और मैग्नीज पाया जाता है, यदि आप तो केले का सेवन रोजाना करते हैं तो इसके सेवन से आप के चेहरे में ग्लो आएगा और आपकी स्किन बिल्कुल साफ हो जाएगी।

यदि आप नियमित रूप से केले का सेवन रोजाना करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार बना रहेगा क्योंकि इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा एक्टिव रहता है और आप के चेहरे में निखार बनने में मदद मिलती है।Article image

0
2
avatar
@preetipatel2612Oct 4, 2022

केला एक बहुत ही अच्छा फल होता है जिसे सभी लोग बहुत ही पसंद करते हैं। केला हमारे शरीर के लिए बहुत ही अच्छा होता है। क्योंकि, केला में कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे - थाईमीन, फोलिक एसिड, नियसिन आदि। जो हमारे स्किन से लेकर हमारे ह्रदय को भी स्वस्थ रखता है। रोजाना दो केला खाने से वजन कंट्रोल मैं रहता है।यह हमारे पाचन को भी अच्छा बनाता है। Article image

0
2
S
@setukushwaha4049Dec 7, 2022

जी हाँ बिल्कुल केला खाना स्वास्थ और सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है ,इसके कुछ फायदे के बारे मे बताते है -

चेहरे के मुंहासों की समस्या से परेशान लोगों के लिए केले का फेस पैक बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। सबसे पहले 1पका केला ले फिर छिलकर केले को अच्छे से मसल ले और उसमे1चम्मच शक़्कर डाल कर फेस पैक बनाकर चेहरे मे 10-15मिनट तक लगाकर रखे उसके बाद पानी से धो दे, यह प्रकिया लगातार 1-2 हपते तक करने से चेहरे के मुहासे गयाब हों जाएंगे , साथ ही चेहरे मे ग्लो आएगा।Article image

0
1
V
@vandnadahiya7717Dec 7, 2022

दोस्तों आज हम बात करेंगे कि क्या केला खाना स्वास्थ्य और सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी फायदेमंद हैं और इसके क्या फायदे हैं। तो जी हां केला खाना स्वास्थ्य और सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी फायदेमंद होता है। केले में विटामिन फाइबर एंटीऑक्सीडेंट होता है। केला हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। केले में मैग्नीशियम विटामिन पोटेशियम और न्यूट्रिएंट्स जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

Article image

0
1