Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Mar 9, 2026health-beauty

पोलियो की खुराक पिलवाने के बाद बच्‍चे को मां का दूध नहीं पिलाना चाहिए क्‍या यह सही है?

3 Answers
39

S
@sonamsingh1730Dec 14, 2023

चलिए हम आपको बताते हैं कि पोलियो की खुराक पिलवाने के बाद बच्चे को मां का दूध नहीं पिलाना चाहिए या फिर पिलाना चाहिए इसकी पूरी जानकारी देते हैं।मैंने बहुत से लोगों के मुंह से सुना है कि पोलियो की खुराक पिलवाने के बाद बच्चों को मां का दूध नहीं पिलाना चाहिए तो यह बात पूरी तरह से गलत है।यानी कि आप पोलियो के खुराक पिलाने के बाद अपने बच्चों को दूध पिला सकते हैं इससे किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। क्योंकि मां के दूध में सर्वोत्तम पोषण पाए जाते हैं।और उसे हर समय दिया जाना चाहिए। यदि आपके मन मे यह बात बैठ गई है तो आप इस बात को सोचना बिल्कुल बंद करिए और जब भी आप अपने शिशु को टीका लगवाने जाए तो तुरंत आकर अपने बच्चों को दूध पिलाय । क्योंकि इसके सेवन से आपके शिशु को सभी पोषक तत्व प्राप्त होंगे और आपका शिशु बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। मैं आपको बता दूं कि पोलियो की खुराक बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी और फायदेमंद होती है। यदि आप अपने बच्चों को समय-समय पर पोलियो का खुराक दिलवाते हैं तो आपके बच्चे को पोलियो की समस्या नहीं होगी। आपका बच्चा हमेशा सुरक्षित रहेगा उसे कोई बीमारी छू भी नहीं सकती है।

इसलिए हमारे भारत सरकार के द्वारा पोलियो अभियान पूरे विश्व में चलाया गया ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न हो सके। पोलियो का खुराक बच्चों के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए सरकार ने ऐसा नियम बनाया है कि हर ग्रामीण और शहरी लोगों के लिए, पोलियो का कैंप खुलवाया जाए ताकि सभी माताए अपने बच्चों को लेकर समय पर पोलियो पिलाने के लिए पहुंच सके ताकि उनका बच्चा सुरक्षित रहे।

यदि आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो मुझे फॉलो करना ना भूले।

Letsdiskuss

0
19
M
@meenakushwaha8364Jan 17, 2024

आप लोग बचपन से सुनते आये होंगे कि जिन बच्चों ने बचपन मे पोलियो नहीं पिया है, उनका एक हाथ पतला या फिर एक पैर मुड़ा हुआ है या फिर एक पैर मोटा है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह बच्चे बचपन से पोलियो नहीं पीते है जिस कारण उनके शरीर मे पोषक तत्वों कमी होने के कारण कई बीमारियों का शिकार हो जाते है। लेकिन पहले के जमाने के बच्चे क़ो बीमारियां ज्यादा होती थी, क्योंकि पहले के लोग अनपढ़ होने के कारण वह पोलियो के बारे मे उन्हें इतनी जानकारी नहीं थी, उन्हें ये सब बाते मज़ाक लगती थी जिस कारण वह अपने बच्चों क़ो पोलियो नहीं पिलवाते थे।

लेकिन आज के वर्तमान समय मे 0-5 साल तक के बच्चों क़ो पोलियो पिलाया जाता है, सरकार द्वारा हर एक गांव, शहर मे सरकारी हॉस्पिटल, सरकारी स्कूल, आंगनवाड़ी मे बच्चों क़ो पोलियो पिलाने का कैंप लगाया जाता है। बच्चों के माता -पिता के नंबर कॉल करके पोलियो के लिए बुलवाया जाता है,वही पोलियो पिलाने वाले लोग बच्चे क़ो पोलियो पिलाकर बोलते है कि बच्चों क़ो 1-2घंटे कुछ खाने, पिने मत देना और वही पोलियो पिलाने के बाद माँ का दूध भी पिने से मना किया जाता है, जो बिल्कुल गलत है। क्योंकि पोलियो पिलाने के बाद बच्चे क़ो माँ का दुध पिलाया जा सकता है, माँ के दूध मे कई पोषक तत्व पाये जाते है जो बच्चे के सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।

इसके अलावा इस का बात खास ख्याल रखे कि बच्चे क़ो उसके उम्र के हिसाब से पिलाया जाने वाला हर एक पोलियो 6-6महीने पिलाया जाता है, तो उसे जरूर पिलाये। क्योंकि कुछ ऐसे परेंट्स भी होते है, जो बच्चे क़ो 1बार पोलियो पिलाने के बाद बीच मे गैप कर देते है लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए जितना जरुरी बच्चों क़ो माँ का दूध होता है, उतना ही जरुरी एक बच्चे के लिये पोलियो ड्राप होता है।Article image

0
11
R
@rajeshyadav9188Mar 9, 2026

यह एक बहुत ही सामान्य भ्रम (Myth) है, लेकिन चिकित्सा विज्ञान के अनुसार यह पूरी तरह गलत है। पोलियों की दवा (OPV) पिलाने के तुरंत बाद या पहले बच्चे को माँ का दूध पिलाने में कोई बुराई नहीं है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और WHO के अनुसार:

  • दूध का असर: माँ के दूध में मौजूद एंटीबॉडीज पोलियो वैक्सीन के असर को कम नहीं करती हैं। असल में, माँ का दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाता है, जो वैक्सीन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।
  • उल्टी का खतरा: कुछ लोग डरते हैं कि दूध पिलाने से बच्चा उल्टी कर देगा और दवा बाहर निकल जाएगी। यदि बच्चा दवा के तुरंत बाद सामान्य रूप से दूध पीता है, तो इसमें कोई समस्या नहीं है। हाँ, यदि बच्चा बहुत ज्यादा रो रहा हो या उसे जबरदस्ती दूध पिलाया जाए, तभी उल्टी की संभावना होती है।
  • सावधानी: बस यह ध्यान रखें कि दवा पिलाने के तुरंत बाद बच्चे को बहुत अधिक मात्रा में दूध न पिलाएं ताकि वह असहज महसूस न करे।

निष्कर्ष: पोलियो की खुराक पिलाने के बाद आप अपने बच्चे को बिना किसी डर के स्तनपान करा सकती हैं। यह पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद है।

0
0