कौन से इंटरनेशनल डिज़ाइनर बने इंडिया के रंगों के फैन,क्या अपने कलेक्शन में दिखाएंगे वो इन रंगो का जलवा ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


तृष्णा भट्टाचार्य

Fitness trainer,Fitness Academy | पोस्ट किया |


कौन से इंटरनेशनल डिज़ाइनर बने इंडिया के रंगों के फैन,क्या अपने कलेक्शन में दिखाएंगे वो इन रंगो का जलवा ?


0
0




Fashion Designer... | पोस्ट किया


फैशन को लेकर काफी कुछ चर्चित होता है, चाहे वो कपड़ो मे हो या ज्वेलरी मे | फैशन मे सभी देशो की अपनी अपनी एक अलग शैली होती है और अलग पहनावा होता है जो सबको एक दूसरे के अलग दर्शाता है| और सबका लुक उसके पहनावे के साथ देखते ही बनता है और समझ आता है की ये कौन से देश का पहनावा है | जिस तरह भाषा शैली से इंसान का पता चलता है, वैसे ही पहनावा देख कर हमे उसके स्थान का पता चलता है के वो कहा का रहने वाला है | फैशन बस फैशन है चाहे वो भारत का हो या विदेश का बस अच्छा दिखना चाहिए उसको सब अपना ही लेते है | आज हम बात कर रहे है इंटरनेशनल फैशन डिज़ाइनर की जो भारत के रंगो को अपने कलेक्शन मे प्रयोग करने का सोच रहे है |


मशहूर इंटरनेशनल फैशन डिज़ाइनर टॉमी हिलफिगर ने कहा कि भारत के कलर्स से उन्हें प्रेरणा मिलती है | वह भारत के इन रंगों को अपने "स्प्रिंग कलेक्शन 2018" में शामिल करेंगे | उन्होंने कहा कि भारत के बिंदास और रंगीन फैशन ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है | इन तत्वों को उनके स्प्रिंग कलेक्शन 2018 में देखा जा सकेगा, जिसमें मोटर स्पोर्ट्स के प्रति उनका प्यार झलकता है |


हिलफिगर ने मिलान में अपने वैश्विक ब्रांड एंबेसडर और मॉडल जीजी हदीद के साथ अपने टॉमीनाउ ड्राइव कलेक्शन का प्रदर्शन किया था | यह कलेक्शन 70 देशों में उपलब्ध है |प्रदर्शनी को हदीद ने शुरू किया, जिसमें शीर्ष मॉडल बेला हदीद, लकी ब्ल्यू स्मिथ, विनी हार्लोव, हैले बाल्ड्विन, क्रिश्चियन किंग कोंब्स, कोर्डेल, ब्रोआडस, औड्रे हिलफिगर, जूलियन ओक्लेप्पो, हैना फग्र्यूजन, जोन स्माल्स, सोरा शोई और जोसफीन स्क्राइवर मौजूद रहे |



Letsdiskuss



4
0

');