वह समय बहुत दूर जा चुका है जब महिलाओ के लिए मासिक धर्म ( periods ) के समय घर से बाहर जाने से घबराती थी क्योंकि उनके पास उस प्रक्रिया से गुजरने के अच्छे साधन नहीं थे | वर्तमान समय में महिलाओं के पास ऐसे ढेरों विकल्प हैं जिनसे वह अपनी स्वच्छता और स्वास्थ का ख्याल भी रख सकतीं है और वह सभी कार्य भी कर सकती हैं जो वह अन्य दिनों में करतीं हैं | महिलाओ के पास Periods में सेनेटरी नैपकिन्स के अलावा भी कई विकल्प हैं जिनमे tampon और menstrual cup मुख्या हैं | भारतीय महिलाएं अत्यधिक सैनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करती हैं परन्तु tampon और menstrual cup सबसे बेहतर विकल्प हैं जिनका आपको इस्तेमाल करना चाहिए | यदि आप अपने Periods के समय को और भी आसान व किफायती बनाना चाहती हैं तो आपको सैनेटरी नैपकिन को पीछे छोड़ आगे बढ़ने की आवश्यकता है | Menstrual cup और tampon के बीच अंतर जानकार आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके लिए इनमे से कौन बेहतर है |
Tampon
- Tampon बाज़ार में अलग-अलग आकार व अवशोषण क्षमता के अनुसार उपलब्ध है |
- आप इनका इस्तेमाल बहुत ही आसानी से कर सकती हैं |
- यह आपको वह सभी कार्य करने की आज़ादी देता है जो आप सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल से नहीं कर सकती |
- Tampon का इस्तेमाल हमेशा पैकेट पर लिखे निर्देशानुसार करना चाहिए क्योंकि अधिक समय के इस्तेमाल से आपको योनि में होने वाली बीमारिया भी लग सकती हैं |
- Tampon को 5 -6 घंटे से अधिक इस्तेमाल नहीं कर सकते |
- Tampon रात में इस्तेमाल करके आप सो नहीं सकते तो आपको सैनिटेरी पैड का इस्तेमाल करना ही पड़ता है
Menstrual Cup
- Menstrual cup दो प्रकार के होते हैं एक मुलायम जिसे इस्तेमाल के बाद आप फेंक सकते हैं और दूसरा सख्त जो सिलिकॉन का होता है और जिसका इस्तेमाल आप उसे धोकर फिर से कर सकते हैं |
- Menstrual cup रक्त को अवशोषित नहीं करते बल्कि उसको इकट्ठा करते है जिसे आप टॉयलेट में जाकर आराम से खाली कर सकते हैं |
- Menstrual cup से लीकेज का खतरा काम होता है तथा इनको आप 12 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते है |
- Menstrual cup में किसी भी प्रकार के केमिकल नहीं होते जैसे की पैड व tampon में होते है, इसलिए इसमें बीमारियों के खतरे अत्यधिक कम होते हैं |
- Menstrual cup आप जिस भी परिस्थिति में चाहें इस्तेमाल कर सकते हैं |
- Menstrual cup का सबसे बढ़ा फायदा यह है की यह आप एक बार खरीदकर सालों तक इस्तेमाल कर सकते हैं |
कौन है बेहतर
यह तो साफ़ है कि यह दोनों ही सैनेटरी नैपकिन से बेहतर हैं परन्तु इन दोनों में से कौन बेहतर है कौन नहीं यह हम इन दोनों के बारे में जानकार समझ गए हैं | Menstrual cup हर मायने में tampon से बेहतर है | इसमें खर्चा कम है, इन्फेक्शन के खतरे कम है, इसका प्रयोग करना आसान है और इसे बार बार बदलने की भी आवश्यकता नहीं होती |