Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
G
Oct 13, 2018food-cooking

सेब क्या है

1 Answers
0

K
@kanchansharma3716Oct 13, 2018
सेब एक फल है जो लाल रंग का होता है |सेब पेड़ पर उगता है | सेब को अंग्रेजी में Apple कहा जाता है | Apple एक कंपनी का नाम भी है जो iPhone बनाती है, परन्तु आपने सेब लिखा है तो आपका अभिप्राय सेब फल से होगा तो मै आपको सेब फल के विषय में ही बताउंगी |

सेब के पेड़ को “मालुस पुमिला” भी कहते हैं |, यह विश्व भर में उगाये जाते हैं | इनकी उत्पत्ति मध्य एशिया में हुई थी और उसके बाद यह यूरोप में भी उगाया जाने लगे | विभिन्न सभ्यताओं में सेब के साथ अलग अलग मान्यताएं जुडी हुई हैं, जिसमे नॉर्स, ग्रीक और यूरोपियन आदि शामिल हैं |

सेब का पता लगाने का पूरा श्रेय महान सिकंदर को दिया गया है | जब सिकंदर मध्य एशिया में आया तब उसने सेब के बारे में जाना कि यह एक फल है | नॉर्स, इंग्लैंड में इस फल को देवताओं द्वारा दिया गया उपहार मानते हैं।

apple-letsdiskuss
सेब के फायदें -

सेब स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभकारी है | सेब केवल खाने में स्वादिष्ट ही नहीं होता बल्कि इसमें कई सारे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, और यह हमारे शरीर को पोषण प्रदान करते हैं।

- रोजाना एक सेब खाने से हमारे अंदर होने वाली अनेक बीमारियों की सम्भावना कम हो जाती है |

- सिर्फ इतना ही नहीं सेब का सेवन हमारे चेहरे के दाग धब्बे भी कम करता है |

- दिल के मरीज़ के लिए सेब का सेवन बहुत फायदेमंद है | हार्ट में oxidation से होने वाली परेशानी को भी दूर करता है |

- सबसे महत्वपूर्ण बात अगर आपका वजन अधिक तेजी से बढ़ रहा हो तो यह सबसे प्राकर्तिक उपाय है, हर रोज 2 सेब का सेवन करना आपका वजन नियंत्रण में आने लगेगा |

- हर रोज सेब का सेवन आपके दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद है | इससे आपको भूलने की बीमारी से निजात मिलेगा |
0
0