Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyस्कर्वी नामक बीमारी किस विटामिन के कमी ...
S

| Updated on December 26, 2023 | health-beauty

स्कर्वी नामक बीमारी किस विटामिन के कमी के कारण होती हैं? और इसका इलाज क्या हैं?

1 Answers
logo

@krishnapatel8792 | Posted on December 25, 2023

मैं आपको बता दूं कि स्कर्वी नामक बीमारी विटामिन सी की कमी के कारण होती है। जो लोग पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन नहीं करते हैं उन लोगों को यह बीमारी अधिक देखने को मिलती है। यदि इस बीमारी का उपचार सही समय पर ना किया जाए तो मसूड़े से खून आ सकता है। दांत ढीले हो सकते हैं, और आपकी त्वचा के नीचे रक्तस्राव हो सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप स्कर्वी नामक बीमारी से खुद को कैसे बचा सकते हैं और इसका इलाज कैसे कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले जानते हैं कि स्कर्वी क्या है।

स्कर्वी क्या है चलिए जानते हैं :-

स्कर्वी एक ऐसी बीमारी है जो आपका आहार में विटामिन सी की अत्यधिक कमी के कारण होती है।, और यह बीमारी अधिकतर शिशु,बच्चों और बड़ो वयस्कों को प्रभावित करता है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि स्कर्वी के लक्षण क्या है:-

यदि आपके आहार में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी नहीं मिलते हैं तो कुछ महीनों मे स्कर्वी के लक्षण विकसित शुरू होने लगते हैं। आपको स्कर्वी होने पर कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देंगे। कमजोरी, थकान, चिड़चिड़ापन और जोड़ों का दर्द।

स्कर्वी का इलाज कैसे किया जा सकता है इसकी जानकारी देते हैं:-

कुछ खाद्य पदार्थ जिनमे खूब मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। आप उन्हें शामिल कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से खाद्य पदार्थ को हम अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

ब्रोकली, नींबू,स्ट्रॉबेरी, टमाटर, पालक,शतावरी चकोतरा, अंगूर, शिमला मिर्च आदि।

स्कर्वी की रोकथाम करने के लिए कुछ अन्य उपचार:-

यदि आप धूम्रपान करते हैं तो उसे छोड़ दें,

नियमित रूप से साइकिल चलाना, पैदल चलना, इसके अलावा यदि आपको लंबे समय से पाचन संबंधी समस्या हेतु आप उसका इलाज करवा ले ताकि स्कर्वी की समस्या से बच सके।

Letsdiskuss

0 Comments