A
Updated on Jun 30, 2023entertainment

आदिपुरुष के बारें में आपके क्या विचार हैं?

2
3 Answers

A
Answered on Jun 29, 2023

16 जून 2023 आखिर वो दिन आ ही गया जब सिनेमा घरों में आदिपुरुष फिल्म लग गई है| वैसे इसके ट्रेलर को देख कर थोड़ा बहुत ये तो समझ आ ही गया था कि ये फिल्म कैसी होगी, लेकिन फिर भी लोग इसका इन्तजार कर रहे थे| और जब ये फिल्म सिनेमा घरों में आई तो फिल्म ने लोगों को बहुत ज्यादा निराशा हुई|

कुछ लोगों का कहना तो ये है कि इस फिल्म को अगर हनुमान जी देख लें तो न जाने वो क्या ही सोचेंगे| इस फिल्म में साफ़ साफ़ भगवान का मजाक बना दिया है| इस फिल्म में राम का किरदार निभाने वाले प्रभास को भी ज्यादा नहीं सराहा गया| और इस फिल्म में बहुत सारे एनीमेशन का प्रयोग किया है जिससे इस पूरी रामायण का सत्यानाश ही हो गया|

रामायण पर आधारित यह फिल्म अपने डायलॉग, अपनी भाषा और अपने किरदारों को लेकर काफी विवादों में आ गई है| इतना ही नहीं सबसे ज्यादा विवाद इसके डायलॉग को लेकर ही हो रहा है| जिसके कारण कई सारे संगठनों ने इस आपत्ति जताई है| इसलिए यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों से घिर गई थी|

ऐसा तो होना ही था, क्योंकि इस फिल्म में जिन जिन चीज़ों को दिखाया गया है उन्हें देख कर तो कोई कह नहीं सकता कि ये फिल्म रामायण पर आधारित है| कहते हैं न सिर्फ कहानी होना या नाम होना ही किसी किरदार या संस्कृति को नहीं दर्शाता बल्कि अपनी संस्कृति उस कहानी और किरदार में दिखनी चाहिए|

adipurush

जो कि इस फिल्म में कहीं दिखाई नहीं दे रही| कई फिल्मों कि स्टोरी नहीं चलती लेकिन उस फिल्म के सोंग पूरी फिल्म में काम कर जाते हैं| लेकिन यहाँ ऐसा भी नहीं है क्योंकि इस फिल्म के संगीत और इसके गीतों के साथ भी फिल्म आदिपुरुष विवादों में आ गई है| इस तरह की कथाओं में जो ठहराओ और सरलता होनी चाहिए वो कहीं भी देखने नहीं मिल रही|

ऐसी कई सारी बातें हैं जो इस फिल्म के हिसाब से बिलकुल भी सही नहीं लग रही हैं| एक तरफ तो राम के भक्त लोग भगवा रंग पहनकर इसका प्रचार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ रामायण के नाम पर ऐसी फिल्मों को बना कर अपनी संस्कृति का मजाक बना रहे हैं| कहा जाता है कि रामायण का मुख्य उद्देश्य धरती में फैले पाप को कम करने के लिए था|

लेकिन आदिपुरुष को देख कर तो ऐसा लगा कि पता नहीं इसमें चल क्या रहा है| कहीं राम सीता के रोमांस को दिखाया गया| राम सीता को वनवास भेजा गया जहां उन्हें कई सारी परेशानियां हुई होगी| अब कोई किसी को जंगल में रहने को कहेगा तो उसको ख़ुशी थोड़ी होगी| परन्तु इस फिल्म में तो राम सीता के किरदार अपनी अलग ख़ुशी में है|

ऐसा न हो कलयुग कि इस रामायण को देख कर लोगों के मन में जंगल जाकर रहने की इच्छा ज़ाहिर हो जाये| और वो भी अपना घर बार छोड़ कर जंगल की तरफ प्रस्थान करें| देखिये अगर इस फिल्म को देख कर किसी के मन में इस प्रकार का विचार बन रहा हो तो इस विचार को पूरी तरह छोड़ दें| क्योंकि यह सिर्फ फिल्म है सच्चाई नहीं|

मेरा इस फिल्म को लेकर विचार सिर्फ इतना है कि इस फिल्म में न सिर्फ राम सीता के नाम को ख़राब किया बल्कि इस फिल्म ने अपनी संस्कृति का भी मजाक बनाया है| इसलिए हम इस फिल्म को सिर्फ 1 स्टार ही देंगे, बेशक इसके किरदारों ने काफी मेहनत की होगी लेकिन फिर भी इस फिल्म को इससे ज्यादा रेट नहीं दिया जा सकता|

1
V
Answered on Jun 29, 2023

दोस्तों इस पोस्ट में हम आदिपुरुष फिल्म के बारे में बात करेंगे आदिपुरुष फ़िल्म रामायण के ऊपर बनी है लेकिन इस फिल्म में अपने किरदार को दिखाया गया है बल्कि यह कहुँ की रामायण के साथ छेड़छाड़ की गई है इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में जो किरदार दिखाए गए हैं और उसमें जो वेशभूषा दिखाई गई है वह रामायण के बिल्कुल विपरीत ही दिखाई गई है जिसमें बजरंग बली को दिखाया गया है कि उन्होंने रुद्राक्ष की माला थोड़ी है जो कि यह सरासर गलत है क्योंकि बजरंगबली बहुत ही बड़े शिव भक्त थे।

Article image

1
avatar
Answered on Jun 30, 2023

अभी -अभी 16 जून 2023 को आदिपुरुष फिल्म रिलीज हुई है जिसे देखने के लिए लोग उतावले हुए जा रहे हैं वैसे तो लोगों को उसके घर देखने के बाद ही पता चल गया है कि आदि पुरुष फ़िल्म कैसी है लेकिन फिर भी दर्शकों का मन है कि एक बार आदि पुरुष फिल्म जरूर देखना चाहिए आदि पुरुष फिल्म में 500 करोड़ की लागत लगने के बाद भी फिल्म को काफी गलत शब्द सुनने को मिल रहे हैं हम लोगों के द्वारा आदि पुरुष फिल्म नापसंद की जा रही है। क्योंकि इस फिल्म को रामायण के तरह बनाया गया है लेकिन वह बिल्कुल रामायण से विपरीत है। इस फिल्म में सैफ अली खान को रावण बनाया गया है जिसे लोग काफी नापसंद कर रहे हैं।

Article image

1