Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
J
Dec 17, 2022others

सबसे अच्छे दोस्त के लिए जन्मदिन का क्या उपहार हो सकता है?

2 Answers
2

K
@kanchansharma3716Feb 7, 2019
वैसे तो मानव जीवन में सबसे अच्छा उपहार दोस्त और उसकी दोस्ती होती है | दोस्ती से बड़ा उपहार किसी भी दोस्त के लिए कुछ नहीं होता | परन्तु सभी लोग अपने दोस्त को हमेशा कुछ ऐसी चीज़ उपहार में देना चाहते हैं, जो अच्छी और यादगार हो | तो आइये जानते हैं कुछ ऐसी चीज़ों की जो आप अपने सबसे प्यारे दोस्त को उसके जन्मदिन पर उपहार के तौर पर दे सकते हैं |
आप क्या उपहार देना चाहते हैं, ये निर्भर करता कि आपका दोस्त लड़का है या लड़की | क्योंकि लड़कियों की पसंद अलग होती है और लड़कों की पसंद अलग |

लड़की दोस्त :-
- आप लड़की दोस्त को flower दे सकते हैं, क्योकिं बहुत सी लड़कियों को flower बहुत पसंद होते हैं |
- परफ्यूम एक ऐसा तोहफा है जो सभी को बहुत पसंद आता है |
- फोटो फ्रेम या फिर आप फोटो का कोलार्ज बना कर गिफ्ट कर सकते हैं |
- हाथ घड़ी जो बहुत सुन्दर हो और थोड़ा ब्रासलेट की तरह हो यह भी एक अच्छा गिफ्ट है |
- teddy bear भी बहुत सी लड़कियों को पसंद आता है |
- अधिकतर लडकियां किताबों की शौकीन होती हैं, उन्हें उनके पसंदीदा राइटर की किताब दे सकते हैं |
- हैंड बेग या पर्स भी आप दे सकते हैं, मार्किट में कई तरह के पर्स आते हैं |

Article image (Courtesy : thriveglobal.com )

लड़का दोस्त :-
- लड़कों को सबसे ज्यादा पसंद आता है गॉगल्स , इस चीज़ के सभी दीवाने होते हैं |
- key chain भी एक बेहतर विकल्प है लड़कों को गिफ्ट देने का |
- हैंड वाच भी आप दे सकते हैं | परन्तु इस बात का ख़्याल रखें की आपका दोस्त कैसी चीज़ें पसंद करता है |( simple या modern )
- नए किस्म का हैडफ़ोन आप अपने दोस्त को उसके जन्म दिन पर दे सकते हैं |
- लड़कों को वॉलेट देना अच्छा भी होता है और उन्हें वो पसंद भी आता है |
यह कुछ विकल्प है जो आप चुन सकते हैं और अपने दोस्त को दे सकते हैं |

Article image (Courtesy : Spiritualism )
0
1
avatar
@krishnapatel8792Dec 17, 2022

हर एक व्यक्ति के जीवन में एक खास दोस्त तो होता ही है जो उसके सुख और दुख में हमेशा उसके साथ रहता है ऐसे में जब आपके खास दोस्त का जन्मदिन आए तो आप उसे किस प्रकार के तोहफे देकर खुश कर सकते हैं आज मैं आपको इसकी जानकारी दूंगी।

जैसे कि यदि आपका दोस्त कोई लड़का है तो आप उसको उसके पसंद की घड़ी देकर खुश कर सकते हैं इसके अलावा आप उसे पर्स गिफ्ट कर सकते हैं। और यदि आपकी दोस्त लड़की है तो आप उसे गिफ्ट में फ्लावर पॉट दे सकते हैं क्योंकि लड़कियों को फ्लावर पसंद होते हैं, इसके अलावा आप उसे ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं।Article image

0
1