क्या लगता है,सरकार को आम जनता की परेशानिया दिखाई देती है,बताइये ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Aditya Singla

Marketing Manager (Nestle) | पोस्ट किया |


क्या लगता है,सरकार को आम जनता की परेशानिया दिखाई देती है,बताइये ?


2
0




Content Writer | पोस्ट किया


नमस्कार आदित्य जी,आपका और आपके सवाल का स्वागत है | आपका सवाल आज के वर्तमान समय के हिसाब से बहुत ही अच्छा है | यह पूरी तरह कहना सही नहीं के सरकार को आम जनता की परेशानी दिखाई नहीं देती क्योकि अगर सरकार जनता की परेशानी नहीं देखती तो कही न कही आम जनता सरकार को अपनी समस्या नहीं बताती |


वर्तमान समय बड़ा ही आधुनिक है | जितनी समस्या उतने समाधान ,जितनी बुराई उतने ही उसको दूर करने के उपाय ,जितने बीमारियां उतने ही इलाज़ ,पर जितने भ्रष्टाचार उतने ही... क्या ? , जितनी धोखाधड़ी उतने ही .....क्या ? , जितने ही राजनैतिक शाशन करने कि चाह उतने ही काम मे .....क्या ?इनके जवाब है क्या | इसका जवाब किसी के पास नहीं | क्योकि जहा बात सच्चाई की,ईमानदारी की और राजनीतिनिक शाशन की आती है वही पर इंसान की सोच थम जाती है | क्योकि इंसान ने अपने आपको और अपने दिमाग को अपने ही द्वारा बनाए एक सर्किल के अंदर समेट लिया है | जो जैसा जीता है जीने दो हमे किसी से क्या ? बस यही धारणा बना ली है |


इंसान की ऐसी धारणा ही कही न कही देश मे होने वाले भ्रष्टाचार ,धोखाधड़ी ,घूसखोरी ऐसी समस्या को जन्म देने पर मजबूर करती है | अगर आम इंसान ही अपने अधिकार को लेकर जागरूक नहीं है तो सरकार क्या करेगी और किसके लिए करेगी | सरकार आम जनता की परेशानी को इसलिए नज़र अंदाज़ करती है क्योकि इंसान खुद अपने अधिकार नहीं चाहता | हर बात पर सिर्फ यही कह देना के हमे क्या ? तो आप ही कहो जब आपको ही आपकी परेशानियों से कुछ नहीं तो सरकार को क्या लेना देना | सरकारी लोगो के साधन मे और जनता के साधन मे इतना अंतर इसलिए है क्योकि जनता को परेशान होने की आदत हो गई है | जनता को समस्या से जूझना मंजूर है पर उसका समाधान के लिए वक़्त देना नहीं |


नोट :- आपका धन्यवाद् ,आपके सवाल और अपने सुझाव देने के लिए संपर्क करे -www.letsdiskuss.com

आपके विचार हमारे लिए अनमोल है |



Letsdiskuss







5
0

');