बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल और डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित , आज उनका जन्म दिन है | माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ | माधुरी दीक्षित ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा तब से लेकर आज तक उनका जलवा बरक़रार है | उनके जन्म दिन पर जानते हैं
उनके बारें में कुछ अनसुनी और दिलचस्प बातें -
- माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित अपनी बेटी माधुरी को डॉक्टर बनाना चाहते थे।
- माधुरी दीक्षित ने अपनी पढ़ाई डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से की और अपनी कॉलेज की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से पूरी की |
- माधुरी दीक्षित को बचपन से ही डांस का शौक था और उन्होंने अपनी 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था |
- जब माधुरी दीक्षित आठ साल की हुई तब उन्होंने एक क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया |
-अब बात करते हैं माधुरी के फ़िल्मी करियर की , उन्होंने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फ़िल्म "अबोध" के साथ की | हालांकि यह फिल्म ज्यादा चली नहीं इस फिल्म के साथ उन्हें नाकामी झेलनी पड़ी |
-माधुरी दीक्षित की फिल्म तेज़ाब से उनकी किस्मत चमकी और उस फिल्म के एक गीत ने उन्हें और उनके डांस को बहुत प्रसिद्द किया | उसके बाद उनकी डांस ने पूरी दुनिया को उनका दीवाना बना दिया |
-माधुरी दीक्षित की निजी ज़िंदगी की बात की जाए तो उन्होंने साल 1999 में डॉ.श्रीराम नेने के साथ शादी की और उनके दो बच्चे हैं- रियान और एरिन नेने।
-माधुरी दीक्षित की कुछ प्रसिद्द फिल्में - ‘दिल’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है' जैसी कई सुपर हिट फिल्म हैं |
माधुरी दीक्षित के प्रसिद्ध फिल्मों के गीत -
फिल्म:- कलंक
फिल्म:- राजा
फिल्म:- दिल तो पागल है
फिल्म:- हम आपके हैं कौन
फिल्म:- देवदास
फिल्म:- पुकार