Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Othersस्लीपिंग ब्यूटी क्या है और किसे कहते हैं...
image

| Updated on May 22, 2022 | others

स्लीपिंग ब्यूटी क्या है और किसे कहते हैं स्लीपिंग ब्यूटी?

1 Answers
A

@abhinavkumar4574 | Posted on May 21, 2022

स्लीपिंग ब्यूटी की कहानी Sleeping Beauty Story In Hindi

फ्रांस देश की यह कहानी है। प्राचीन समय में एक राजा और रानी थे। वे दोनों प्रसन्नता से रहते थे और प्रजा भी उन्हें बहुत पसंद थी। कमी बस इतनी थी कि उनके पास कोई संतान नहीं थी। संतान प्राप्ति के लिए रानी सूर्य देवता रोज पूजा करती थी। एक दिन सूरज देवता प्रकट हुए और उन्हें संतान प्राप्ति का आशीर्वाद दिया।

Article image

एक सुंदर सी राजकुमारी सनशाइन का जन्म हुआ। राजा- रानी ने एक भव्य आयोजन रखा। इस आयोजन में परियों को भी आमंत्रित किया गया। राजा ने प्रजा को भी इस उत्सव में निमंत्रण दिया था। बड़े धूमधाम से उत्सव मनाया जा रहा था। इस उत्सव में सभी परियां आशीर्वाद देने के लिए आती है। लेकिन दुर्भाग्यवश राजा से एक भूल हो जाती है। उन्होंने काली परी को इस आयोजन में नहीं बुलाया था। काली परी बहुत नाराज थी और वह अचानक वहां आ जाती है और गुस्से में सनशाइन यानी उस छोटी सी राजकुमारी को श्राप देती है, और कहती है कि राजकुमारी हमेशा सोती रहेगी और पूरा साम्राज राजा रानी सब यही सो जाएंगे। इस नींद से वे कभी नहीं जागेंगे। ईश्वर आपको सुनने के बाद सभी डर गए लेकिन अच्छी पारियां अपनी दिव्य ताकत से इस श्राप असर को कम कर देती है। वे कहती है कि अगर कोई राजकुमार सोती हुई राजकुमारी को जगाएगा तो काली परी के श्राप का असर खत्म हो जाएगा। श्राप के कारण राजकुमारी सोती रहती है। अंत में राजकुमार सोती हुई राजकुमारी को बचा लेता है और काली परी का जादू टूट जाता है।

-



0 Comments
...
Mashable is a global, multi-platform media and entertainment company. For more queries and news contact us on this Email: [email protected]