Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Jan 27, 2019food-cooking

पनीर मिर्ची वड़ा बनाने की आसान विधि क्या है ?

1 Answers
2

@gitapamdeya4828Jan 27, 2019
पनीर मिर्च वड़ा बनाने की आसान विधि के बारें में आपको बताते हैं |

सामग्री :-

  • उबला हुआ आलू - 2
  • लहसुन अदरख पेस्ट - 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
  • हींग - आधा चम्मच
  • नमक - स्वाद के अनुसार
  • हरी मिर्च - 1
  • धनिया पत्ता - बारीक़ कटी हुई (एक कटोरी )
  • मोज़्ज़रेल्ला पनीर - 50 ग्राम
  • बड़ी वाली मिर्च - 4
  • तेल - तलने के लिए
बेसन के घोल के लिए:-

  • बेसन - 100 ग्राम
  • जीरा - आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
  • नमक - आधा चम्मच
विधि :-

  • सबसे पहले आलू उबालकर अच्छी तरह मैश कर लें, इसके बाद उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और थोड़ा सा नमक डालकर उसको मिला लें |
  • बड़ी मिर्च को एक तरफ से काट लें और उसके अंदर के सारे बीज निकाल लें | (ऐसा काटें की आप उसके अंदर मसाला भरा सकें )
  • इसके बाद मिर्च में आलू वाला मसाला और साथ ही पनीर डालकर अच्छी तरह सेट कर दें |
  • एक कटोरे में बेसन लें और उसमें सभी सामग्री डालकर गाढ़ा सा घोल बना लें |
  • एक कड़ाई में तेल गर्म करें और मिर्च को बेसन के घोल में डालकर तेल में तल लें |
लीजिये गर्मा गर्म पनीर मिर्ची वड़ा तैयार है |

Article image(Courtesy : Manjula's Kitchen )
0
1