Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Jan 17, 2022food-cooking

मसालेदार मूंग दाल की पकोड़ी बनाने की आसान विधि क्या है ?

3 Answers
React

@anitakumari1382Jan 22, 2019

आज आपको मसालेदार मूंग दाल की पकोड़ी बनाने की विधि बताते हैं | ये बनाने में बहुत आसान है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट तो आइये जानते हैं कैसे बना सकते हैं मूंग दाल की पकोड़ी |

सामग्री :-
धुली मूंग- 1 कप
प्याज - 1
अदरक - 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ )
हरी मिर्च - 1 (बारीक़ कटा हुआ )
लॉन्ग - 2
बड़ी इलाइची - 1
काली मिर्च - 2
हींग - आधा चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
हल्दी - आधा चम्मच
तेल - तलने के लिए
हरी धनिया - 1 कप (बारीक़ कटी हुई )
Article image
विधि :-
- सबसे पहले मूंग दाल को 5 घंटे के लिए भीगा कर रख लें, इसके बाद उसको मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें |
- अब एक कड़ाई में तेल गरम करें और उसमें पीसी हुई मूंगकी दाल की छोटी-छोटी पकोड़ी बना लें और तल लें | जब अच्छी तरह तल जाए तो उसको अलग रख दें |
- अब मिक्सी में प्याज,अदरक,हरी मिर्च,लॉन्ग,बड़ी इलाइची,काली मिर्च डालकर पीस लें और उसका पेस्ट बना लें |
- अब इसके बाद एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें और उसको गरम होने दें | उसके बाद उसमें हींग और जीरा डालें |
- इसके बाद पीसा हुआ पेस्ट डालकर अच्छी तरह भून लें, जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे तब तक उसको अच्छी तरह भूनें |
- मसाला अच्छी तरह पक जाए तो उसमें 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह उबाल आने दें | जैसे ही मसाले में रस कुछ गाढ़ा सा हो जाए तो उसमें मूंग दाल की पकोड़ी डालें और ऊपर से हरी धनिया डालकर 5 मिनिट के लिए ढक कर रख दें |
लीजिये मसालेदार मूंग दाल की पकोड़ी तैयार है |
Article image (Courtesy : Maa ki Rasoi Se )

0
1
S
@setukushwaha4049Jan 17, 2022

सर्दियों मे घर पर सुबह के नाश्ते मे मसालेदार मूंगदाल की गरमा गर्म पकोड़े मिल जाये तो आंनद आ जाता है, आज यहाँ पर हम सुबह के नाश्ते मे मसालेदार मूंगदाल की पकोड़े बनाने की आसान विधि बताने जा रहे है।


मसालेदार मूंगदाल बनाने के लिए आवश्यक समाग्री :-
मूंगदाल 250ग्राम
हरी मिर्च 2-4
हरी धनिया
लहसुन
अदरक 2 टुकड़ा
हींग एक चुटकी
प्याज़ 3
मिर्ची पाउडर
नामक


मूंगदाल बनाने की विधि :-

यहाँ पर सबसे पहले मूंगदाल को 2-3घंटे के लिए किसी बर्तन मे पानी डालकर भिगो ले, ज़ब मुंग दाल अच्छे से फूल जाये तो उसको धो ले। इसके बाद प्याज़, हरी मिर्ची, अदरक लहसुन काट कर मिक्सर जार डालकर बारीक़ पीसकर पेस्ट बना ले, फिर दोबारा मिक्सर के जार मे मूंगदाल डालकर हल्का पानी डालकर दरदरा पीस ले।
अब पिसे हुये मूंगदाल मे अदरक लहसुन का पेस्ट, हींग चुटकी भर तथा नमक, कटी हरी धनिया

डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले,तथा कड़ाही गैस चढ़ाये तेल डालकर गरम होने के बाद गोल आकार का मूंगदाल पकोड़े बनाकर कड़ाही मे डालकर ब्राउन होने तक सारे पकोडो तल ले,इस तरह से मूंगदाल पकोडे गरमा गर्म बन कर तैयार हो जाते है।

Article image

0
2
avatar
@krishnapatel8792Jan 17, 2022

अब आपको मसालेदार मूंग दाल की पकौड़ी खाने के लिए बाजार जाने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि आप घर पर भी बहुत ही आसान तरीके से मूंग दाल की पकौड़ी बना सकते हैं जो खाने में काफी लाजवाब होती है।

आवश्यक सामग्री:-

एक कटोरी भिगो कर ली हुई मूंग दाल

अदरक

हरी धनिया

आलू

लाल मिर्ची पाउडर

तीन से चार हरी मिर्च कटी हुई

चिल्ली फ्लेक्स

हींग

नमक

पकौड़ी बनाने की विधि :-

सबसे पहले आप भीगी हुई मूंग दाल को मिक्सर में डालकर पीस ले फिर एक बर्तन में निकाल कर रख ले इसके बाद आलू को काट ले इसके बाद मिश्रण तैयार करने के लिए कटे हुए आलू चिल्ली फ्लेक्स लाल मिर्ची पाउडर हींग नमक कटी हुई मिर्ची अदरक और कटी हुई धनिया सभी चीजों को मिलाकर मिक्स कर ले अब एक कड़ाही मे तेल डाल कर गर्म करना है

अब उसमे मिश्रण को डालना हैं और उसे भूरा होने तक पकने देना है उसे अब कड़ाही से बाहर निकाल ले और आपका मुंग दाल की पकौड़ी तैयार । इसे आप टमाटर की चटनी के साथ खा सकते हैं।Article image

0
1