Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Food & Cookingकटहल कोरमा बनाने की विधि क्या है ?
K

| Updated on February 2, 2022 | food-cooking

कटहल कोरमा बनाने की विधि क्या है ?

3 Answers

@anitakumari1382 | Posted on May 11, 2019

कुछ लोगों को कटहल की सब्जी बहुत पसंद आती है और कुछ को पसंद नहीं | कटहल मसाले वाले बने तो बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं | आज आपको कटहल का कोरमा बनाने की विधि बताते हैं | जो बनाने में आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है |

सामग्री :-
कटहल - 500 ग्राम
टमाटर - 1 कटोरी (पिसा हुआ )
प्याज - 1 कटोरी (पिसा हुआ )
अदरक - 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ )
लहसुन - 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
हरी धनिया - 1 कटोरी (बारीक कटी हुई)
तेल - आवश्यकता के अनुसार
नमक - स्वाद के अनुसार

Article image (Courtesy : Bawarchi )

विधि :-
- सबसे पहले कटहल को एक अकार में अच्छी तरह काट लें और उसके कड़ाई में तेल गर्म करें और कटहल को तेल में तल हल्का ब्राउन होने तक तलें |

- अब एक पैन में आवश्यकता के अनुसार तेल डालें और उसको गर्म होने के बाद उसमें जीरा डालें |

- इसके बाद प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह भून लेउँ जब तक तेल मसाले से अलग न हो जाएं | उसके बाद उसमें टमाटर डालें और इसको भी अच्छी तरह पकाएं |

- अब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पााउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें |

- अब इसमें बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च और तले हुए कटहल के पीस डालें और अच्छी तरह पकाएं | ग्रेवी के लिए आधा कप पानी भी डाल सकते हैं | (5 मिनिट तक पकाएं ) अब इसमें हरी धनिया डालें |

लीजिये कटहल कोरमा तैयार है |

Article image (Courtesy : Welike )

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on January 31, 2022

कटहल की सब्जी हर किसी को पसंद होती है, बाजार मे कटहल आसानी से मिल जाती है, आज हम यहाँ पर कटहल कोरमा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है।


कटहल कोरमा बनाने के लिए समाग्री :-

1किलो कटहल
टमाटर 2
प्याज 2
लहसुन
अदरक
1चम्मच हींग
नमक
हल्दी
1कप दही
1चम्मच धनिया पाउडर
1चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1चम्मच गरम मसाला पाउडर
तेल


कटहल कोरमा बनाने की रेसीपी :-

सबसे पहले कटहल को छिलकर चौकोर आकार मे काट ले और नमक मिक्स करके थोड़ी देर रख दे। अब प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक को मिक्सर जार डालकर पीसकर पेस्ट बना ले। उसके बाद कड़ाही गैस चूल्हे चढ़ाये और उसमे तेल डालकर कटहल को फ्राई करके किसी बर्तन मे रख ले। तब तक फ्राई की हुयी कटहल मे दही, नमक,हल्दी,धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला सब डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले। अब कड़ाही चढ़ाये तेल डालकर लहसुन अदरक पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करे उसमे थोड़ा सा हींग डाल ले ज़ब मसाला अच्छी तरह फ्राई हो जाये तो उसमे मिक्स किये हुये कटहल डालकर अच्छी तरह सब मिक्स कर ले और थोड़ी देर तक पकाये इस तरह से कटहल का कोरमा बनकर तैयार हो जाता है।

Letsdiskuss

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on February 2, 2022

कटहल कोरमा बनाना बहुत ही आसान होता है और इसे नॉनवेज खाने वाले अधिक पसंद करते हैं तो चलिए आज हम आपको कटहल कोरमा बनाने की विधि बताते हैं जिसे बनाना बेहद आसान है।

आवश्यक सामग्री:-

1kg कटहल उबले हुए

चार प्याज बारीक कटे हुए

दो टमाटर बारीक कटे हुई

4 हरी मिर्च कटी हुई

2 टेबलस्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट

एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

एक चम्मच धनिया पाउडर

गरम मसाला

हल्दी पाउडर

तेजपत्ता

कसूरी मेथी

स्वाद अनुसार नमक

कटहल कोरमा बनाने की विधि :-

कटहल कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही लेना है उसमें थोड़ा सा तेल गर्म करना है उसके बाद जीरे का तड़का लगाना है फिर इसमें प्याज का पेस्ट डालना है और तेज पत्ता डालना है और इन्हें भूरा होने तक पकने देना है इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर पकाना है इसके बाद इसमें लाल मिर्ची पाउडर हल्दी पाउडर गरम मसाला सभी चीजों को मिलाकर अच्छे से मिक्स करना है। अब इस मिश्रण में कटे हुए टमाटर डालकर सभी मसालों के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है अब इसमें थोड़ा सा बटर डाल कर अच्छे से पकाना है इसके बाद मेथीदाना, नमक और चीनी डालकर मिक्स करना है अब इस ग्रेवी मे उबले हुए कटहल को डालना है सभी मसालों के साथ अच्छे से मिक्स करना है अब इसमें डेढ़ कप का पानी डालकर कड़ाही को देना है और तेज आंच मे 5 मिनट तक पकने देना है। और आपका कटहल कोरमा तैयार।Article image

0 Comments