होली पर मज़ेदार गुजिया बनाने की विधि क्या है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | पोस्ट किया |


होली पर मज़ेदार गुजिया बनाने की विधि क्या है ?


0
0




head cook ( seven seas ) | पोस्ट किया


बिना गुजिया खायें होली का त्यौहार कभी भी पूरा नहीं हो सकता है , और शायद हीकी कोई ऐसा घर हो जहाँ पर होली में गुजिया न बनती हो या फिर ना खायी जाती हो |


Letsdiskuss (courtesy-Veg Recipes of India)

सामग्री :-

- घी - 3 चम्मच
- मैदा - 1 कप
- पानी- आवश्यकतानुसार
- नमक- चुटकी भर
- मावा - 1 कप
- दरदरी पिसी चीनी - 1 कप
- पिस्ता- 100 ग्राम
- नारियल का बूरा - 100 ग्राम
- तेल- आवश्यकतानुसार

(courtesy-Milkmaid)

विधि :-

- सबसे पहले आप एक बाउल में मैदा, घी और हल्का सानमक डालकर एक साथ मिल लें |

- उसके बाद आप धीरे-धीरे पानी डालते हुए आप इस मिक्सचर को कड़ा गूंद लें ( ध्यान रहे मैदा गूंदते वक़्त गीला न हो , अगर गीलाहुआ तो यह आपकी गुजिया का स्वाद खराब कर देगा ) |

- उसके बाद आप गूंदे हुए मैदे को छोटे-छोटे हिस्से में बांट लें, और गोल - गोल लोई बना लें |

- अब आप गुजिया के अंदर का मसाला तैयार करें , इसके लिए आप मावे को भूनें और उसमें चीनी, पिस्ता और नारियल का बूरा डालें |

- अब आप भुने हुए मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें |

- अब आप गूंदे हुए मैदे से छोटी-छोटी गोल पूरियां बना लें |

- अब आप एक सांचा लें और उसमें एक-एक करके पूरियां डालें, और साँचे के बीच में तैयार मसाला डालें और सांचे को बंद कर दें |

- अब आप हाथों के प्रोयग से गुझिये को साइड- साइड से बंद कर दें , ध्यान रहे गुजिया का मुँह अच्छे से बंद हो जाएँ|

- अब आप तेल गर्म कर लें और इसमें गुजिया को सुनहरा होने तक पलट पलट के अच्छे से तल लें |

- अब आपकी गुजिया बिलकुल तैयार है |




0
0

');