Food & Cooking

दही वाले सूखे गोलगप्पे बनाने की विधि क्य...

A

| Updated on December 24, 2025 | food-cooking

दही वाले सूखे गोलगप्पे बनाने की विधि क्या है ?

1 Answers
1,214 views

@gitapamdeya4828 | Posted on December 24, 2025

गोलगप्पे का नाम सुनते ही सबके मुँह में पानी आ जाता है, पर कुछ लोग गोलगप्पे पानी के साथ खाना पसंद करते है तो कुछ लोग सूखा | घर पर दही वाले सूखे गोलगप्पे बनाना बहुत आसान है , मुंबई में दही वाले गोलगप्पे को दही पूरी के नाम से जाना जाता है |

सामग्री :-
 
गोलगप्पे - आवश्यकता के अनुसार
आलू - 4 (उबले और मैश किए हुए)
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
आलू भुजिया - 1 कटोरी
दही - एक कटोरी
चाट मसाला - 2 चम्मच
टमाटर सॉस - आधा कटोरी
चिल्ली सॉस - आधा कटोरी
नमक - आवश्यकता के अनुसार
 
विधि :-
 
- बाजार से आप गोलपप्पे खरीद कर लाएं , आप गोलगप्पे में एक तरफ से आराम से छेद कर लें ताकि आप उसके अंदर मसाला भर सकें |
 
- अब आप एक प्लेट में गोलगप्पे रखें और इनमें आवश्यकतानुसार आलू, प्याज, चिल्ली सॉस, टमाटर सॉस और दही डालें |
 
- इसके बाद आप इसमें आलू भुजिया डालें और ऊपर से चाट मसाला और नमक डाल दें |
 
लीजिये दही वाले सूखे गोलगप्पे बिलकुलतैयार हैं |

0 Comments