अच्छा जीवन सभी लोग चाहते हैं और एक अच्छे जीवन की तलाश के लिए लोग जाने क्या क्या करते हैं, कहां -कहाँ जीवन को खोजते हैं | अच्छे जीवन के लिए किसी संजीवनी बूटी की जरूरत नहीं होती बल्कि अपने द्वारा किये जाने वाले काम को ही संजीवनी बूटी बनाना पड़ता है | आइये आपको ज़िंदगी के कुछ ऐसे टिप्स देते हैं, जिससे आपको आपके जीवन में किसी संजीवनी बूटी का इन्तजार नहीं करना होगा |
| Updated on December 19, 2022 | others
एक अच्छे जीवन के लिए संजीवनी बूटी क्या है ?
@kanchansharma3716 | Posted on October 23, 2025
क्या आपको पता है की एक अच्छे जीवन के लिए संजीवनी बूटी क्या है इसके लिए आपको कैसे जीवन जीने की आवश्यकता है। यहां पर संजीवनी बूटी का तात्पर्य कोई संजीवनी औषधि से नहीं है बल्कि संजीवनी बूटी की तरह जीवन को जीने के बारे में बताया गया है। यानी कि यदि आप एक अच्छा जीवन जीना चाहते हैं तो इसके लिए आपको खुद से प्यार करना होगा क्योंकि जो व्यक्ति खुद से प्यार नहीं कर सकता वह किसी और से क्या प्यार करेगा इसके लिए आपको पहले खुद से प्यार करना होगा और जब आप को खुद से प्यार हो जाएगा तो आपका जीवन पहले से बेहतर हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपनी अलग पहचान बनानी होगी तब जाकर आप एक अच्छा जीवन जी सकते हैं।

वैसे तो संजीवनी बूटी पर्वत में पाई जाती है जिसे हनुमान जी ने लक्ष्मण जी के प्राण बचाने के लिए लाए थे।
लेकिन आपके जीवन में संजीवनी बूटी व्यक्ति का व्यक्तित्व होता है कि वह किस प्रकार अपना जीवन यापन करता है और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है। एक अच्छे जीवन के लिए व्यक्ति का सक्षम होना बहुत जरूरी होता है। उन्हें समाज में एक अलग पहचान बनानी चाहिए और सभी जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए।
