Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Dec 24, 2025astrology

आमलकी एकादशी व्रत का क्या महत्व है ?

5 Answers
8

@pamditadayaramasharma5207Dec 24, 2025

हिन्दू धर्म में 24 एकादशी आती है | हर महीने में 2 एकदशी आती है जिनका अपना अलग महत्व होता है | आज हम आमलकी एकादशी व्रत के महत्व के बारें में जानते हैं | इस आमलकी एकादशी 17 मार्च को मनाई जा रही है | इसको अमला एकादशी भी कहा जाता है | यह फाल्गुन के शुक्ल पक्ष में आती है |

इस व्रत को करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से वरदान प्राप्त होता है | यह व्रत मुख्यतः माँ अपने बच्चों की उन्नति के लिए रखते हैं | साथ ही इस व्रत के दिन विष्णु भगवान का पूजन स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति करवाता है | फाल्गुन के शुक्ल पक्ष को पुष्य नक्षत्र में आने वाली एकादशी का व्रत बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है और इसे ही आमलकी एकादशी कहा जाता है |
 
इस दिन क्या करें :- 
इस व्रत को लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए रखते हैं | इस दिन मंदिर जाना चाहिए गाय को भोजन खिलाना चाहिए | किसी के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें और न ही किसी को अपशब्द कहें | आप चाहें तो किसी विशेष उद्देश्य के तहत इस व्रत को ले सकते हैं |
 
पूजा विधि :-
- जैसा कि ग्यारस को एकादशीकहा जाता है | तो जो लोग इस व्रत को करते हैं या करना चाहते हैं उनको एकादशी की सुबह जल्दी उठकर स्नान कर के भगवान विष्णु की मूर्ति के नीचे पूजन वाली काली तिल, कुशा, कुछ पैसा , और जल लेकर संकल्प करें |
 
- आवलें के वृक्ष की पूजा करें जहां पर आप आवलें के पेड़ के पास सफाई करें और उसके बाद पेड़ की जड़ के पास आटे और
हल्दी से चौक (रंगोली) बनाकर उस पर कलश रखें |
 
- उसका पूजन करें और हल्दी की गांठें और किसमिश जरूर चढ़ाएं |
 
- पीले फूल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाकर आरती करें |
 
- अगले दिन ब्राह्मण को भोजन करवाएं और अपने व्रत की सफलता के लिए भगवान विष्णु से सच्चे ह्रदय से अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए कामना करें |
 
- जब तक आपका पूजा समाप्त नहीं होता तब तक ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करते रहें |
आपकी पूजा जरूर सफल होगी |
1
6
avatar
@poonampatel5896Sep 26, 2023

क्या आप जानते हैं आमलकी की एकादशी क्या है नहीं जानते होंगे तो आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताती हूं कि आम लकी एकादशी का महत्व क्या है आमलकी एकादशी में आवाले का विशेष महत्व है इस दिन पूजन से लेकर भोजन तक हर कार्य में आवाले का उपयोग होता है इस दिन सुबह उठकर भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प करना चाहिए व्रत का संकल्प लेने के बाद स्नान आदि से निर्वत्त होकर भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए घी का दीपक जलकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

पूजा के बाद आंवला के वृक्ष के नीचे नारद नियुक्त कलश स्थापित करना चाहिए अगर आवाले का व्रत उपलब्ध नहीं हो तो आवाले का फल भगवान विष्णु को प्रसाद स्वरूप अर्पित करें आँवला के वृक्ष का धूप दीप चंदन रोली पुष्प अक्षत आदि से पूजन कर सकते उसके नीचे किसी गरीब जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन करना चाहिए।Letsdiskuss

और पढ़े- करवा चौथ 2022 कब है? महिलाये करवा चौथ व्रत की पूजा कैसे करती है?

1
6
V
@vandnadahiya7717Sep 27, 2023

दोस्तों अपने आमलकी एकादशी के बारे में तो सुना ही होगा आज इस पोस्ट में हम आपको आमलकी एकादशी व्रत के महत्व को बताएंगे इस एकादशी में आवल के पेड़ का विशेष महत्व होता है एकादशी में रात्रि जागरण करने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं हर एक एकादशी का अपना एक अलग ही महत्व होता है आमलकी एकादशी व्रत के प्रभाव से सड़क जीवन मरण से मुक्ति मिलती है और विष्णु लोक की प्राप्ति होती है इस एकादशी को आंवला एकादशी और रंग भरी एकादशी भी कहा जाता है इस व्रत में कथा के बिना आपको फल की प्राप्ति नहीं हो सकती है ऐसा कहा जाता है कि आमलकी एकादशी को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी में दोनों ही आंवला के पेड़ में निवास करते हैं आमलकी एकादशी के दिन वाला के पेड़ की पूजा अर्चना और परिक्रमा करने से श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों ही प्रसन्न होते हैं इससे धन दौलत में बढ़ोतरी होती है और पुण्य की भी प्राप्ति होती है।

Article image

2
4
avatar
@kanchanpatel4206Sep 27, 2023

आमलकी एकादशी व्रत का महत्व- आमलकी एकादशी में आंवले का विशेष महत्व है इस दिन पूजन से लेकर भोजन तक हर कार्य में आंवले का उपयोग होता है इस दिन सुबह उठकर भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत संकल्प करना चाहिए व्रत का संकल्प लेने के बाद स्नान और निवृत्त होकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए अगर आवले का वृक्ष उपलब्ध नहीं हो तो आवले का फल भगवान विष्णु के प्रसाद में स्वरूप अर्पित करें आंवले के वृक्ष धूप दीप चंदन रोली पुष्प अक्षत आदि से पूजा करें उसके नीचे किसी गरीब को जरूरतमंद व्यक्ति ब्राह्मण को भोजन करना चाहिए अपने व्रत को सफलता के लिए भगवान विष्णु से सच्चे हृदय से अपनी मनोकामना पूरी होने के कामना करें जब तक आपका पूजन समाप्त न हो तब तक ओम नमो भगवते वासुदेव का जाप करते रहे आपकी पूजा जरूर सफल होगीArticle image

2
4
avatar
@krishnapatel8792Sep 27, 2023

आज हम आपको बताने जा रहे हैं अमलकी एकादशी व्रत का क्या महत्व होता है आप सभी ने अमलकी एकादशी का नाम तो सुना ही होगा,इसे आंवला एकादशी और रंग भरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है इस दिन आवाले का पूजन करने का विशेष महत्व बताया गया है पुराणों में बताया गया है कि आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी अवले के पेड़ में निवास करते हैं यही वजह है कि इस दिन जो लोग आमलकी एकादशी व्रत करता है और अवल के पेड़ की पूजा करता है तो माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी प्रसन्न होते हैं जो व्यक्ति इस व्रत को करता है उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसके धन आदि में बढ़ोतरी होती है, मोक्ष की प्राप्ति होती है स्वर्ग प्राप्त होता है।

Article image

1
4