हिन्दू धर्म मे गाय को माता कहा जाता है, गाय हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है। हमारे घर कोई पूजा होती है तो गाय के गोबर का पूजा स्थल मे प्रयोग किया जाता है तथा गाय के दुध से दही बनाया जाता है और पूजा मे पंचम बनाने के लिए उसी दही का इस्तेमाल किया जाता है।
इसके अलावा गाय हमारे लिये कई तरह से काम मे आती है जैसे कि गाय बछड़े को जन्म देती है तो बछड़ा बड़ा होता है और वह अपने बछड़े को दूध पिलाती है उसका पालन -पोषण करती है। जैसे -जैसे बछड़ा बड़ा होता है तो किसान लोग बछड़े को बैलगाड़ी मे बांध कर अनाज लाने -ले -जाने का काम करते है।



