Advertisement

Advertisement banner
Educationकिसी भी बात को याद रखने के लिए क्या करना...

| Updated on January 22, 2019 | education

किसी भी बात को याद रखने के लिए क्या करना चाहिए ?

1 Answers
K

@kanchansharma3716 | Posted on January 22, 2019

आज कल के समय में लोग अपने जीवन में इतना व्यस्त है, कि उन्हें समय नहीं मिलता | इतना काम होता है कि कई बातें तो वो भूल जाते हैं | इंसान एक साथ बहुत सी बातें याद रखें ऐसा हो नहीं सकता | किसी भी बात को याद रखना आपके लिए किसी भी क्षेत्र में जरुरी है | चाहे आप पढ़ाई करें या कोई भी व्यापार कोई भी बात याद रखना सभी के लिए लाभदायक है |
आइये आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिससे आप किसी भी बात को आसानी से याद रख सकेंगे |

समझने की कोशिश करें :-
जब भी आप किसी भी विषय को पढ़ने या किसी भी व्यापार को शुरू करने की सोचते हैं, तो इस बात का आपको विशेष ख्याल रखना होता है कि आपको किसी एक विषय के बारें में सम्पूर्ण जानकारी पढ़कर नहीं मिल सकती | वैसे ही किसी व्यापार को शुरू करने के लिए आपको सभी चीज़ें आप पढ़ कर नहीं सीख सकते | इसके लिए आपके सबसे पहले उस विषय को समझना होगा जिसके बारें में आप जानना चाहते हैं | अगर आप उस विषय को समझ जाते हैं तो आप उसको हमेशा याद रखेंगे |

Article image (Courtesy : Ingenuity Hosting )

अपने मन को स्थिर रखें :-
अगर आप किसी भी विषय को याद रखना चाहते हैं ख़ास तौर पर पढ़ाई के समय अगर आप किसी बी विषय को समझना चाहते हैं उसके बारें में जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने मन को स्थिर रखें | इसके लिए आप कभी पढ़ाई करते वक़्त म्यूजिक , टीवी , मोबाइल फ़ोन , और शोर वाली जगह से जितना हो सकें दूर रहें | इन सभी चीज़ों से आपकी दूरी आपको पढ़ाई में ध्यान लगाने में मदद करेगी और जिससे आप चीज़ों को नहीं भूलेंगे |

Article image (Courtesy : Verywell Mind )

एक्टिव रहें :-
अगर आप अपनी याद करने की क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप हमेशा एक्टिव रहें | वर्तमान में हो रही सभी घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर रखें | समाचार सुनें, रेडिओ सुनें , न्यूज़ पेपर पढ़ें और अगर किसी घटना के बारें में आप कुछ प्रतिक्रिया देना चाहते हैं तो उसको आप किसी नोटबुक में जरूर लिखें | इससे आप वर्तमान में हो रही सभी घटनाओं के बारें में जानेंगे और याद रखेंगे |

Article image (Courtesy : Life@SP )

अपने काम की लिस्ट बनाएं :-
अगर आप रोजाना के काम में कई काम भूल जाते हैं, तो सबसे आसान तरीका यह है कि आप एक डायरी रखें और उसमें रोजाना किये जाने वाले काम की एक To-Do-List बनाएं | जिसमें आप उन सभी काम को नोट करें जो आप उस तारीख में करना चाहते हैं और साथ ही उस काम में कितना समय लगा यह भी उसमें लिखें | इससे आपको दो फायदें है, पहला ये कि आप अपना काम भूलेंगे नहीं और दूसरा कि आपको कौन से काम में कितना समय लगता है यह भी पता चलेगा |

Article image (Courtesy : Amazon UK )
0 Comments