Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
H
Dec 25, 2023entertainment

सर्दी के महीने में कान दर्द हो तो क्या करें?

3 Answers
18

A
@aanyasingh3213Dec 23, 2023

अक्टूबर का महीना आते ही सर्दी का मौसम प्रारंभ हो जाता है। और सभी लोगों को सर्दी का मौसम बेहद पसंद होता है ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जिन्हें सर्दी का मौसम पसंद ना हो। सर्दी का मौसम आता है तो अपने साथ बहुत सी बीमारियों को लेकर आता है। जैसे की सर्दी,खांसी बुखार और कान दर्द की परेशानी देखने को मिलती है जिनमें से कान दर्द की समस्या बहुत कॉमन है। और कई बार लोग कान दर्द की समस्या को इग्नोर कर देते हैं। जिसकी वजह से लोगों को बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यदि सर्दी के महीने में आपके कान में दर्द होता है तो आप इससे छुटकारा कैसे पा सकते हैं।

सर्दी के महीने में कान दर्द को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय:-

प्याज का रस बेहद कारगर है कान के दर्द को दूर करने में।

यदि आपके कान में दर्द होता है तो आप प्याज के रस का प्रयोग कर सकते हैं इसके लिए आपको सबसे पहले प्याज लेना है और फिर उसे पीसकर प्याज का रस निकाल लेना है। और फिर इस रस को दिन में कम से कम 3 से 4 बार कान में डालना है। यह घरेलू उपाय कान दर्द की समस्या को दूर करने का सबसे कारगर उपाय है। लेकिन हां ध्यान रखें कि दो बूंद से ज्यादा रस कान में ना डालें।

कान दर्द ठीक करने के लिए सरसों का तेल कारगर साबित होता है:-

कान दर्द की समस्या को ठीक करने के लिए सबसे पहले तेल को गर्म कर लें, इसके बाद दो से तीन बूंद तेल को कान में डालें। लेकिन हां इस बात का खास ख्याल रखना है कि तेल अधिक गर्म ना हो केवल गुनगुना हो।

Letsdiskuss

0
10
M
@meenakushwaha8364Dec 23, 2023

गर्मी का मौसम खत्म होने के बाद लोगों को बेसब्री से सर्दी के आने का इंतजार रहता है लेकिन सर्दी का मौसम अच्छा सभी क़ो लगता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में बहुत सी बीमारियां जैसे कि सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर तथा कई लोगो के कान दर्द की समस्या भी होने लगती है।

कुछ लोग सोचते हैं कि कान का दर्द ठंड के मौसम मे कान के अंदर ठंडी हवाएं चली जाती है जिसके कारण कान दर्द होने लगता है।लेकिन कान दर्द होने के कई कारण भी हो सकते हैं,हेल्थशॉट्स के मुताबिक कान दर्द की समस्या पर यदि आप समय रहते ध्यान नहीं दे पाते है, तो यह दर्द सिर तक पहुंच जाता है।एक्सपर्ट का कहना है कि कान के अंदर की संरचना बहुत ही नाजुक होती है,इसकी नसें और तंत्रिका तंत्र मस्तिष्क और गले से जुडी रहती है।यदि कान के दर्द पर ध्यान नहीं देते है, तो बहुत सारी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है चलिए हम आपको बताते है कि सर्दियों के मौसम कान दर्द हो तो क्या करे -

•सर्दियों के मौसम मे आपके कान मे दर्द हो, तो आप 1-2लहसुन कालियो क़ो छिलकर सरसो के तेल डालकर, उसमे 1चम्मच मेथी दाना डालकर तेल क़ो अच्छे से पका ले फिर ज़ब सरसो का तेल हल्का ठंडा हो जाएं तो 1-2बूंद तेल कान मे डाले कुछ समय बाद आपको कान दर्द कम होगा। लेकिन आप 1-2दिन लहसुन वाला सरसो का तेल कानो मे डालती है तो कान दर्द मे काफ़ी आराम मिलेगा।

•आप लोग बड़े बुजुर्गो के मुँह से सुनते आये होंगे कि ज़ब भी चाहे ठंडी मौसम हो या गर्मी का मौसम कान दर्द का सबसे अच्छा इलाज गेदे के पत्ते है।सबसे पहले गेदे के पत्तों का रस किसी कटोरी मे निकालकर रख ले, उसके बाद कान मे 1-2बूंद गेदे का रस डालकर थोड़ी देर तक लेटे रहे है। कान दर्द मे काफ़ी आराम मिलेगा, लेकिन आपको एक दिन कान दर्द आराम नहीं मिलेगा बल्कि आप 1सप्ताह तक लगातार कानो मे गेदे का रस डाले कान दर्द पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।Letsdiskuss

0
9
avatar
@kamleshpatel2845Dec 24, 2023

नमस्कार दोस्तों चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि सर्दी के महीने में कान दर्द हो तो क्या करें। कान में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। यह दर्द काफी पीड़ा दायक होता है। सर्दी जुकाम अगर ज्यादा दिनों तक बना रहे, तो इसका असर कान पर पड़ने लगता है।जिससे सुनने की क्षमता भी कम होने लगती है। आजकल बच्चे भी ओटाइटिस मीडिया से भी ग्रसित हो जाते हैं। यह मध्य कान में होने वाला संक्रमण है। इसमें कान में बहुत तेज दर्द होता है, साथ ही तेज बुखार, सुनने में कठिनाई की समस्या होने लगती है।

लहसुन:- खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला लहसुन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कान के दर्द से निजात दिलाने में काफी मददगार होता है। इसके लिए आप लहसुन,अदरक, सहजन के बीज, मूली और केले के पत्ते का अलग-अलग या फिर एक साथ रस निकालिए। फिर हल्का गर्म होने पर इसकी एक से दो बूंद ही कान में डालें।इस उपाय से कान के दर्द से राहत मिल सकती है।इसके अलावा आप लहसुन लहसुन का इस्तेमाल सरसों के तेल मे भी कर सकते हैं। इसके लिए दो से तीन बारीक कटे हुए लहसुन की कलियों को सरसों के तेल मैं डालकर गर्म कर ले। फिर इस तेल को ठंडा करके छान ले। और दो से तीन बूंद अपने कान में डालें।इससे आपको तुरंत आराम मिल सकता है।

मेथी :- मेथी का इस्तेमाल भी कान के दर्द से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए मेथी को पीसकर गाय के दूध में मिला ले। फिर इसकी कुछ बूंदें कान में डाले। हम आपको बता दें यह कान के संक्रमण के लिए काफी लाभदायक होता है।

जैतून का तेल:- कान के दर्द में जैतून का तेल काफी लाभदायक होता है। जैतून के तेल को हल्का गर्म करके कान में तीन से चार बूंद डालने से भी काफी आराम मिलता है।

Letsdiskuss

0
10