वैवाहिक जीवन को खुशहाल रखना हो तो क्या क...

R

| Updated on November 19, 2022 | Entertainment

वैवाहिक जीवन को खुशहाल रखना हो तो क्या करना चाहिए ?

3 Answers
1,141 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on March 23, 2019

अक्सर वैवाहिक जीवन में तनाव, आपसी मनमुटाव, झगड़े और छोटी-छोटी बात पर विवाद होते रहते हैं | अगर आप अपने झगड़ों के बारें में अपने बड़ों से कोई शिकायत करते हैं, या किसी से भी कहते हैं तो उनका बस यही कहना होता है कि जहां प्यार होता है झगड़े वहीं होते हैं | मगर कई बार ये झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि प्यार के लिए जगह ही नहीं रह जाती |


चलिए ये तो बात हुई आपसी झगड़ों की जो कई बार बेवजह होते हैं तो कई बार छोटी सी भूल बड़ी बन जाती है | अब बात करते हैं कि आप अपने वैवाहिक जीवन को कैसे खुशहाल बना सकते हैं | एक बात बता दें आपको की आपके जीवन की खुशहाली सिर्फ पत्नी की या सिर्फ पति की ही नहीं होती यह जिम्मेदारी दोनों की होती है |

Loading image... (Courtesy : Samachar Jagat )

वैवाहिक जीवन को खुशहाल रखने के लिए क्या करें -

हमेशा सम्मान करें :-
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखी रखना चाहते हैं तो पति और पत्नी दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए | हर पत्नी चाहती है कि उसके पति की ज़िंदगी में उसको एक विशेष स्थान मिले और पति भी यही चाहता है | एक अच्छी वैवाहिक ज़िंदगी के लिए जरुरी है कि पति और पत्नी दोनों एक दूसरे का सम्मान करें, एक दूसरे की बात समझे और एक दूसरे के हर फैसले में उसका साथ दें | अगर फैसला गलत है तो समझाने की कोशिश करें |

बात-बात पर बहस :-
आज कल के समय में पति और पत्नी दोनों वर्किंग रहते हैं और काम में इतना व्यस्त होने की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाते | जिसके कारण वो एक दूसरे की बात समझते नहीं और छोटी-छोटी बात पर बहा कर देते हैं | बात-बात पर बहस करना और एक दूसरे की बात पर ज्यादा ध्यान न देना विवाद का कारण बनता है | इसके लिए पति-पत्नी को एक दूसरे को थोड़ा वक़्त देना चाहिए और बातों को समझने की कोशिश करना चाहिए | अगर एक दूसरे की बात समझ नहीं आती तो बहस करने की जगह अगर आप पूछ लेंगे तो वो ज्यादा सही होगा |

Loading image... (Courtesy : Youngisthan )

गलतियां :-
कोई भी इंसान पर्फेक्ट नहीं होता | न ही महिला और न ही पुरुष दोनों में कुछ न कुछ गलती होती है | जिस रिश्ते में घमंड, या मैं जैसे शब्दों ने जगह बना ली होती है, वहाँ अक्सर अपनी गलती कोई नहीं मानता क्योकिं फिर सभी को यह लगता है कि अगर गलती मान ली तो उनका सम्मान कम हो जाएगा | अगर आप अपने रिश्ते में सुख चाहते हैं तो आपको एक दूसरे के सामने अपनी गलती मानें इससे आपका सम्मान कम कम नहीं होगा बल्कि आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी |

पसंद का ख्याल :-
अगर आपने रिश्तों में सुख चाहते हैं तो आपको एक दूसरे की पसंद का ख्याल रहना चाहिए | पत्नी और पति दोनों को एक दूसरे का ख्याल रखना चाहिए | ज़िंदगी की छोटी-छोटी ख़ुशी का ध्यान रखना बहुत जरुरी है | अगर आप अपने रिश्ते में एक दूसरे की हर पसंद का ख्याल रखते हैं और अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों को याद रखते हैं तो उन्हें भी अच्छा लगता है | इससे आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है |

Loading image... (Courtesy : redsearch )


0 Comments
P

@poojamishra3572 | Posted on March 26, 2019

वैवाहिक जीवन में अगर खुश रहना है तो पति और पत्नी दोनों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए |


जीवन शैली :
अक्सर शादी दो ऐसे लोगों के बीच हो जाती है, जो एक दूसरे से विचारों में पूरी तरह अलग होते हैं | उनकी जीवन शैली एक दूसरे से अलग होती है | इसके बाद उनके बीच इस बात से झगड़े होते हैं कि वह एक दूसरे को समझते नहीं है | इसलिए जीवन शैली चाहे कैसी भी को एक दूसरे को समझने की कोशिश करना चाहिए |

अधिक पढ़ाई का घमंड :
आज कल शादी के लिए पढ़े लिखे लड़के एक पढ़ी लिखी चाहते हैं, जो अच्छी जॉब करें और समझदार हो इस कारण लड़के बहुत हाई-फ़ाय लड़की से शादी कर तो लेते हैं परन्तु उसका लाइफस्टाइल अपना नहीं पाते | कई बार दोनों में इस बात को लेकर झगड़े होते हैं कि वो ज्यादा पढ़ी लिखी है या वो इस लाइफस्टाइल में एडजस्ट नहीं कर सकती | इस बता से भी झगड़े होते हैं |

समय न देना :
आज के व्यस्त जीवन में जहां किसी को किसी के लिए ज्यादा समय नहीं है उस पर लोग बचा हुआ समय सोशल मीडिया पर निकाल देते हैं इससे वह एक दूसरे को समय नहीं दे पाते जो वर्तमान में पति और पत्नी दोनों के लिए झगड़े का बहुत बड़ा कारण है |

Loading image... (Courtesy : वेबदुनिया )


0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on November 19, 2022

अक्सर आपने देखा होगा कि वैवाहिक जीवन में छोटी मोटी कड़वाहट तो बनी ही रहती है क्योंकि छोटी मोटी लड़ाईओं की वजह से पति और पत्नी में प्यार बढ़ता है लेकिन कभी-कभी लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे से दूर रहने लगते हैं आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने वैवाहिक जीवन को कैसे खुशहाल रख सकते हैं।

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए पति और पत्नी को एक दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है इसके अलावा एक दूसरे का सुख और दुख में साथ देना, पति को अपनी पत्नी की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करना पत्नी को खुश बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है।Loading image...

0 Comments
वैवाहिक जीवन को खुशहाल रखना हो तो क्या करना चाहिए ? - letsdiskuss