Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Jun 1, 2023health-beauty

सुबह के नाश्ते में ऐसा क्या खाए जो सेहत के लिए अच्छा हो ?

7 Answers
10

J
@jessychandra5100Apr 9, 2018
इंसान का शरीर और उसकी सेहत उसके ही हाथ में होती है | इंसान रोज के अपने कुछ नियम बना ले तो वो स्वस्थ रह सकता है | जैसे रोज सुबह समय पर जागे ,थोड़ा सा व्यायाम करे,रोज सुबह समय पर नाश्ता करे,समय पर खाना खाये,नियमित प्रकार से और सही भोजन करे ,बहार के तेल मसाले वाली चीजे खाना नज़रअंदाज़ करे ,रात को समय पर सोये अगर ये कुछ नियम हर रोज के बना ले तो इंसान स्वस्थ रह सकता है |

यदि आप सुबह सेहत भरा नाश्ता करना चाहे तो आप अपने नाश्ते में इडली को भी शामिल कर सकते है | इडली खाने में स्वादिष्ट के साथ साथ सेहत से भी भरपूर होती है | इसकी कुछ विशेषता है -

- इडली चावल और उड़द दाल से मुख्य रूप से बनाई जाती है जो प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है | इसके साथ-साथ इडली में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद है |

- इसमें बनाने से पहले खमीर भी उठाया जाता है इसमें किसी तरह के तेल मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है जिस वजह से ये काफी आसानी से पच जाता है |

- इडली को बनाने में भाप का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है |

- अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं तो भी इडली आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है |

- इडली एमिनो एसिड का भी अच्छा स्रोत है | एमिनो एसिड कई प्रकार के होते हैं और ये मस्तिष्क से लेकर शरीर के हर अंग के फंक्शन के लिए फायदेमंद होते हैं।



Image result for idli


1
10
@trrishnabhattacharya6847Sep 4, 2018

सुबह का नाश्ता हमारे दिनभर की ऊर्जा का पहला और सबसे महत्वपूर्ण स्रोत होता है | व्यक्ति चाहे दोपहर या शाम को कुछ भी खाये परन्तु उसे सुबह का नाश्ता हमेशा पौष्टिक करना चाहिए | आइये उन व्यंजन के बारे में जाने जो सुबह के नाश्ते के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो और क्यों |


पोहा


पोहा आपके सुबह के नाश्ते के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है | इसमें आप मूंगफली दाल सकते हैं जो कि प्रोटीन से युक्त होता है | पोहा अनाज तो होता ही है जिससे आपको कार्बोहाइड्रेट्स प्राप्त होते हैं | साथ ही यदि आप पोहे के साथ चाय पीते हैं तो आपको कैल्शियम कि कुछ मात्रा भी प्राप्त होता है |
Article image

उपमा

उपमा हल्का होता है साथ ही आपको दिनभर कि ऊर्जा देने के लिए पर्याप्त भी होता है | यदि आप पेट दर्द जैसी किसी समस्या का सामना कर रहें हो तो उपमा से बेहतर कुछ भी नहीं है | यह पाचन के लिए सबसे अच्छा व्यंजन है जो बिना किसी भारीपन के आपका पेट भरता है |

Article image

दूध और टोस्ट

हाँ ये सुनने में थोड़ा सा अटपटा लग सकता है परन्तु यह आपकी सेहत के लिए सबसे अच्छे पौष्टिक खाने में से एक है | अंडे प्रोटीन से युक्त होते हैं साथ ही आपको अनाज और दूध से कैल्शियम की भी पूर्ण मात्रा प्राप्त होती है |


Toast-letsdiskuss

1
10
C
@chandraprabhasingh1816Sep 14, 2018
मुझे लगता है कि सुबह सबसे बेहतर है आलू का पराँठा।
1
10
avatar
@preetipatel2612Dec 1, 2022
  • चलिए जानते हैं कि हमें सुबह के नाश्ते में ऐसा क्या खाना चाहिए जो हमारे सेहत के लिए सबसे अच्छा होता है।
  • एक अच्छे ब्रेकफास्ट के लिए अंडे का होना बहुत ही अच्छा होता है। क्योंकि अंडा सेहत के लिए बहुत ही पौष्टिक माना जाता है।
  • सुबह के नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स का होना बहुत ही अच्छा होता है जैसे -ओट्स, बादाम, पिस्ता,अखरोट आदि।
  • रोजाना सुबह अनार का जूस, पालक का जूस, आम का जूस भी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।Article image
1
5
V
@vandnadahiya7717Dec 5, 2022

दोस्तों इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि सुबह के नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जो सेहत के लिए अच्छा है। शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए सुबह का नाश्ता बेहद आवश्यक होता है। इसके लिए हेल्दी फूड खाना जरूरी है। हेल्दी फूड हमें ना सिर्फ एनर्जी देते हैं बल्कि बहुत सी बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करते हैं। नाश्ते में आपको विटामिन,प्रोटीन, फाइबर से युक्त नाश्ता करना चाहिए। नाश्ते में आपको फल भी शामिल करना चाहिए जैसे की पपीता, तरबूज, केला,सेव, संतरा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Article image

1
5
avatar
@krishnapatel8792Dec 5, 2022

अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उन्हें सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए ताकि उनके सेहत के लिए फायदेमंद हो साथ ही पेट भरा रहे तो कोई बात नहीं आज हम आपको यहां पर बताएंगे जी आप सुबह के नाश्ते में किस चीज का सेवन कर सकते हैं।

आप सुबह के नाश्ते में रोजाना पोहा का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से हमारा पेट भरा रहता है और हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है इसके अलावा आप सुबह के नाश्ते में ओटमील, केला, बादाम, दही, सेब और संतरा आदि चीजों का भी सेवन कर सकते हैं।Article image

1
5
S
@setukushwaha4049May 31, 2023

पनीर -
सुबह के नाश्ते मे पनीर खा सकते है जो सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है, क्योंकि एक कप पनीर में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है,सुबह के नाश्ते में पनीर का सेवन करने से लम्बे समय तक पेट भरा रहता है,क्योकि 1 कप पनीर मे 180 कैलोरी पायी जाती है।

चिया सीड्स-

सुबह के नाश्ते मे चिया सीड्स खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्योकि चिया सीड्स पौष्टिक होने के साथ ही फाइबर का अच्छा सोर्स होता है।चिया सीड्स का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा,और आपको भूख कम लगेगी,तथा चिया सीड्स खाने से ब्लड शुगर लेवल मेनटेन रखता है।

Article image

1
4