Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Educationहिन्दुओं के बिना दुनिया कैसी होगी?
K

| Updated on June 9, 2021 | education

हिन्दुओं के बिना दुनिया कैसी होगी?

1 Answers
N

@nikhilkumar8903 | Posted on June 9, 2021

हिंदू धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है जिसने भी हिंदू धर्म को विस्तार से समझ लिया तो उसने अपनी जिंदगी को सफल बना लिया ऐसा हमारे वेद, पुराण, धर्म ग्रंथो में माना जाता है, हिंदू सनातन धर्म के अनेकों वेद,पुराण, उपनिषद और अन्य धर्म ग्रंथ हैं जिनसे हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। वेद पुराण की यदि बात करें तो इनसे हमें पता चलता है कि हमें जीवन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए!, धर्म -कर्म से लेकर जीवन का आधार जीवन की सच्चाई और जीवन का अंतिम लक्ष्य मोक्ष की प्राप्ति को विस्तार पूर्वक हमारे धर्म ग्रंथों में बताया गया है।

अब बात करते हैं अगर इस दुनिया में हिंदू ही ना रहे तो इस दुनिया का स्वरूप क्या होगा ? बिना हिंदुओं के इस दुनिया की कल्पना करना भी व्यर्थ है क्योंकि हिंदू धर्म से जुड़ी तमाम जानकारियां हमें हिंदू धर्म के अनुयायियों द्वारा ही मिलती हैं और अगर हिंदू धर्म ही ना रहा तो हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार कौन करेगा। जब संसार में कोई भी हिंदू नहीं रहेगा तो हिंदू धर्म से जुड़ी हुई तमाम मान्यताएं और विश्वास भी खत्म हो जाएंगे। सनातन हिंदू धर्म में जीव हत्या, अहिंसा को गलत बताया गया है हालांकि हिंसा को तो सारे धर्मों में गलत बताया जाता है, लेकिन हिंदू धर्म में मांसाहार को अनुचित बताया गया है जिसका जिक्र अन्य धर्मों में देखने को नहीं मिलता है, फिर चाहे इसाई धर्म या फिर इस्लाम धर्म इन सभी धर्मों क्या अनुयाई मांस खाने पर जोर देते हैं लेकिन हिंदू एक ऐसा धर्म है जहां पर मांसाहार का विरोध किया गया है, अगर इस संसार में हिंदू ही नहीं रहे तो मांसाहार करने वालों की संख्या शाकाहार करने वालों की संख्या से कई गुना ज्यादा हो जाएगी।

हिंदू धर्म अपनी पवित्रता सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है यदि हिंदू धर्म ही संसार से विलुप्त हो गया तो हमारी सभ्यता संस्कृति पवित्रता भी खत्म हो जाएगी। भारत सहित अनेकों देशों के अलग-अलग हिस्सों में कई प्राचीन शिलालेख और मूर्तियां मिली है जिससे यह स्पष्ट होता है कि हिंदू धर्म कितना प्राचीन और विशाल है। हिंदू धर्म का इतिहास हजारों वर्षों से भी पूर्व का है जबकि अन्य धर्म की उत्पत्ति हिंदू धर्म से ही मानी जाती है। हिंदू धर्म हमें परमात्मा की असीम प्रेम को स्वीकारने का तरीका और परमात्मा में विलीन होने का एक नजरिया देता है जिसे केवल अच्छे कर्मों द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है, अगर इस संसार में कोई भी हिंदू ना रहा तो इन सारी बातों का कोई भी महत्व नहीं रह जाएगा।

आज के वैज्ञानिक जिन शोधो को आज कर रहे हैं वे हिंदू सनातन धर्म में कई वर्ष पूर्व बता दिए गए हैं जैसे अनेकों ब्रह्मांड की थ्योरी जिसे आज वैज्ञानिक खोज पाए हैं उसे हिंदू धर्मग्रंथो में कई वर्षो पहले ही बता दिया गया है। हिंदू धर्म योग विज्ञान के साथ ज्ञान का असीम भंडार है, और अगर इस दुनिया में हिंदू ही ना रहे तो यह दुनिया शिव और सत्य को कभी भी नहीं जान पाएगी

Article image

ये भी पढ़े -हिन्दुओ में कितने गोत्र होते हैं

0 Comments