भारतीय क्रिकेट का एकलौता एक ऐसा शख्स जिसके नेतृत्व में न सिर्फ 1 या 2 बल्कि कई ऐसे खिताब जीते गये है जिसे गिनते वक्त गर्व महसूस होगा | भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने से लेकर 2011 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल में 3 बार चैंपियन होने वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान और हीरो हैं
महेंद्र सिंह धोनी | महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में न सिर्फ 3 बार चैंपियन बनी बल्कि कुल 11 आईपीएल सीजन में 7 बार फाइनल में भी प्रवेश किया है | इसका पूरा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को जाता है, जिन्होंने अपनी बैटिंग और दिमागी खेल के बदौलत यह उपलब्धि हासिल की है |
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की भी उपाधि है | झारखंड राज्य के रांची शहर में एक राजपूत परिवार में जन्मे धोनी को पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है | धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं,और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं | 2014 में टेस्ट क्रिकेट को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था | धोनी ने 4 जनवरी 2017 को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 20-20 टीम की कप्तानी छोड़ी, लेकिन वह आईपीएल में कप्तानी करते रहे और साल 2010, 2011 और 2018 को अपने कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाया |