Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Mar 18, 2019entertainment

कौन से 6 अभिनेता हैं जिन्होंने अब तक शादी नहीं की ?

1 Answers
2

@shyamakashyapa1923Mar 18, 2019

बॉलीवुड में शादी करना या न करना एक प्रचलन सा बन गया है | बॉलीवुड में कई हस्तियां हैं जिन्होंने अब तक शादी नहीं की | आइये ऐसी ही कुछ हस्तियों के बारें में जानते हैं जो अब तक कुवारें हैं |


1. सलमान खान :-
शादी न करने में सबसे पहले लिस्ट में नाम आता है सलमान खान का | जैसा कि सलमान खान का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया है परन्तु उनकी शादी अब तक नहीं हुई | भाईजान की शादी का उनके फेन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, और कई बार इस बात को वो मजाक में ले लेते हैं और उनसे पूछ लेते हैं कि उनकी शादी कब होगी |

Article image
2. डीनो मोरया :-
डीनो मोरया एक बेहतर अभिनेता तो नहीं बन पाए परन्तु उन्होंने बिपाशा बसु के साथ चलते अपने अफेयर को लेकर वह काफी सुर्ख़ियों में बने रहे | इसके बाद इनका नाम लारा दत्ता के साथ भी जोड़ा गया | परन्तु इन दोनों अभिनेत्रियों की शादी हो गई है और डीनो मोरया अब तक कुवारें ही हैं |

Article image

3. साजिद खान :-
साजिद खान जो अभिनेता भी हैं और फिल्म डायरेक्टर भी | वो बात और है कि यह दोनों रोल में असफल ही रहें हैं | साजिद खान से जैकलीन का अफेयर काफी चर्चा का विषय बना रहा परन्तु दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है | दोनों के ब्रेकअप के बाद जैकलीन अपने करियर में व्यस्त हैं और वहीं दूसरी तरफ साजिद अभी तक कुवारें ही है | साजिद खान की उम्र 48 साल हो गई है |

Article image
4. उदय चोपड़ा :-
फ़िल्मी दुनिया से गायब हुए उदय चोपड़ा जिन्होंने अब तक शादी नहीं की और इन्हे अब पहचानना भी मुश्किल हो गया है | उदय चोपड़ा की उम्र 46 साल हो गई और ये अब तक कुवारें हैं | उदय चोपड़ा ने साल 2000 में रिलीज़ फिल्म 'मोहब्बतें' से अपना करियर शुरू किया था | फिल्म तो सुपरहिट रही परन्तु उदय चोपड़ा अपना करियर नहीं बना पाए |

Article image
5. रणदीप हुड्डा :-
बॉलीवुड में कुवारें अभिनेता के रूप में एक नाम रणदीप हुड्डा का भी है | रणदीप हुड्डा ऐसे अभिनेता है जिनका नाम कई सारी अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया परन्तु वो अब तक कुवारें ही है | रणदीप हुड्डा 42 साल के हो गए हैं परन्तु उन्होंने शादी नहीं की | इस वक़्त रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' की शूटिंग में व्यस्त है |

Article image
6. राहुल बोस :-
राहुल बॉस जो की 51 साल के हो गए हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की है |

Article image


0
1