Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Ramesh Kumar's avatar
Dec 10, 2018entertainment

ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे पहुंचे ?

1 Answers
0

P
@poojamishra3572Dec 10, 2018
इन दिनों सिर्फ शादियों का सीजन नहीं बल्कि बॉलीवुड की बिग टाउन शादियों का सीजन चल रहा है| दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बाद अब ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी का भी जोरो से बोलबाला है,और इनकी शादी इंटरनेट पर काफी चर्चित शादियों में से एक बनी हुई है |

ईशा अम्बानी और आनंद पीरामल के संगीत सेरेमनी में कई बड़े सितारों ने अपना जलवा बिखेरा | इस शादी के सेलेब्रिशन के लिए न्यूली वेड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नज़र आये |

ईशा अम्बानी के प्री-वेडिंग में ना केवल बॉलीवुड ने अपना जलवा दिखाया बल्कि हॉलीवुड की भी मौजूदगी बरकरार रही | हॉलीवुड की पॉप सिंगर बेयॉन्स ने भी ईशा और आनंद पीरामल के संगीत में लाइव परफॉर्मेंस दी ।

isha-ambani-wedding-letsdiskuss
जश्न के इस माहौल में किंग खान भी कहीं पीछे नहीं थे बॉलीवुड के किंग ऑफ़ रोमांस ने भी बहुत शानदार तरीके से गौरी खान के साथ एक रोमांटिक डांस किया, और पूरे अम्बानी परिवार ने शाहरुख खान के गाने पर खूब ठुमके लगाए |

रजवाड़ो के शहर उदयपुर में फ़िल्मी सितारों से हर तरफ रौशनी ही रौशनी हो गयी |ईशा अम्बानी प्री-वेडिंग की सबसे ख़ास बात यह थी कि वहा लाइट शो भी रखा गया था और करीब 35 फ़ीट ऊँची भगवान की मूर्ती लगाई गयी जहाँ पर नीता अम्बानी ने शाम की पूजा में एक ख़ास परफॉरमेंस दी थी |

Article image
ईशा और आनंद परिमल कि शादी में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और UP के पूर्व CM अखिलेष यादव और जयंत सिन्हा भी उदयपुर पहुंचे|

इतना ही नहीं बल्कि ईशा और आनंद की शादी के कार्यक्रम में हिलेरी क्लिंटन ने भी शिरकत की , और इसके अलावा बॉलीवुड की कई और नाम चीन हस्तीया जैसे जॉन अब्राहम, जावेद जाफरी, विद्या बालन और सिद्धार्त रॉय कपूर भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे।

साथ ही साथ खेल जगत के सितारे भी पीछे नहीं है सचिन तेंदुलकर, और धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ नज़र आये |
|

isha-ambani-wedding-aish&abhi-letsdiskuss
(courtesy : filmfare.com )
0
0