Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Dec 25, 2025news-current-topics

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कौन सा विवादित बयान दिया ?

1 Answers
2

K
@kandarpdave1975Dec 25, 2025

केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े हाल ही में एक और विवाद के घेरे में फंस चुके है।यह विवाद इस बार उन्हों ने दीये हुए एक बयान से खड़ा हुआ है। कर्नाटक के कोडुगु में पिछले दिनों आयोजित एक रैली में उन्होंने कहा की हमें इतिहास लिखना है या पढ़ना है। इतिहास लिखनेवालो से दुनिया घबराती है और पढ़नेवाले भी ऐसे इतिहास से डरते है। आगे उन्हों ने बताया की हमें अपने आसपास क्या हो रहा है उस के ऊपर भी नजर रखनी चाहिए। हिन्दू लड़कियों को छूनेवाले हाथ बचने नहीं चाहिए। उन्होंने यहाँ तक बयान दिया की अगर हिन्दू चुप रहे तो वो दिन दूर नहीं जब राम को जहांपनाह और सीता को बीबी बोला जाएगा। राजनीती विशेषज्ञों के अनुसार ये बयान कोई भड़काऊ बयान से कम नहीं है।

उन्होंने अपने बयानों में ताज महल को भी नहीं छोड़ा। अनंतकुमार ने कहा की ये बेनमून इमारत हिन्दू राजा ने बनवाई थी और इसका नाम तेजो महालय था जो की शाहजहां ने राजा जय सिंह से खरीद लिया था। यह पहलीबार नहीं की ये मंत्रीजी विवादों में घिरे है। इस से पहले टीपू सुलतान के बारे में भी वो विवादित बयान दे चुके है। भारत के संविधान से सटे हुए विवाद में भी उन्हों ने बताया था की वो संविधान से सेकुलर शब्द हटाने की तरफ में है।

0
1