Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Jan 9, 2019sports

कौन से भारतीय खिलाड़ी हैं जिनके रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया ?

2 Answers
React

A
@amankumar6752Jan 9, 2019

इंडियन टीम में कई सारे खिलाड़ी हैं और बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं | पर आज आपको कुछ ऐसे खिलाड़ी के बारें में बताते हैं, जिनके बनाए रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया | वैसे तो खिलाड़ी किसी भी टीम का हो वो अपने आप में अलग ही महत्व रखता है परन्तु कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका खेल दुनिया में हमेशा याद किया जाता है |


आइये जानते हैं ऐसे खिलाड़ी जिनका खेल और जिनका रिकॉर्ड कोई आज तक तोड़ नहीं पाया है |

- सौरव गांगुली :-
भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली जो अपने समय के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक होने के साथ साथ सबसे गुड लुकिंग खिलाड़ी माने जाते हैं | आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पूरी दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार चार एकदिवसीय मुकाबलों में चार बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता है | यह रिकॉर्ड उन्होंने 1997 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया और जिसको आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है |

Article image (Courtesy : hindi.sportzwiki.com )

- भुवनेश्वर कुमार :-
इंडियन टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने जिन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना एकदिवसीय डेब्यू किया | भुवनेश्वर कुमार ने अपना एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो आज तक पूरी दुनिया में कोई नहीं कर पाया | भुवनेश्वर कुमार ने अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर ही पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज को क्लीन बोल्ड किया और इसके बाद आज तक ऐसा कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया है |

Article image (Courtesy : The Asian Age )

- महेंद्र सिंह धोनी :-
महेंद्र सिंह धोनी जिनका नाम ही काफी है | माही जो अपने खेल के साथ-साथ अपने बेहतरीन अंदाज़ के लिए भी जाने जाते हैं | भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का पुरे विश्व में एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसको आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है | महेंद्र सिंह धोनी के नाम विश्व में सबसे ज्यादा बार छक्के लगाकर अपनी टीम को जिताने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है | इसके लिए उन्हें विश्व का सबसे बेहतर और भरोसेमंद फिनिशर माना जाता है।

Article image (Courtesy : Scroll.in )

0
React
D
@dubeyanirudh7181Feb 27, 2019
अगरकर के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड्स 1- 4 दिसंबर 1977 को मुंबई में जन्में अजित अगर टीम इंडिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे और वो बल्लेबाजी में भी काफी माहिर थे. अगरकर ने साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे खेलकर अपने करियर का आगाज किया था.
0
React