Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A

Anushka

Apr 20, 2024news-current-topics

किन किन भारतीयों ने ग्रेमी अवार्ड जीते है ?

1 Answers
2

avatar
@kirankushwaha3551Apr 20, 2024

चलिए दोस्तों हम आज आपको बताते हैं कि किन-किन भारतीयों ने ग्रेमी अवार्ड जीते हैं।लेकिन उससे पहले मैं आपको बताती हूं कि ग्रेमी अवार्ड क्या है और यह किसे दिया जाता है और ग्रेमी अवार्ड कौन सा देश देता है।

 ग्रेमी अवार्ड मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा के संगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां की पहचान करने के लिए दिया जाता है। ग्रेमी पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में दिया जाता है। ग्रेमी पुरस्कार उनको दिया जाता है जिनके संगीत जो संगीत के क्षेत्र में शानदार संगीत का प्रदर्शन करते हैं।

 अगर मैं बात करूं कि ग्रैमी अवार्ड कौन सा राज्य देता है,तो ग्रैमी अवार्ड संयुक्त राज्य अमेरिका देश देता है।

 ग्रैमी अवार्ड संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल नेशनल एकेडमी आफ रिकॉर्डिंग आर्ट एंड साइंसेज या लैटिन एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट एंड साइंसेज द्वारा प्रदान किए जाने वाले पुरस्कारों की एक श्रृंखला है।

 ग्रेमी पुरस्कार पहली बार 1959 में लॉस एंजिल्स में NARAS(एन ए आर ए एस) द्वारा प्रस्तुत किए गए थे तथा 28 पुरस्कार दिए गए थे।

 अगर मैं भारत की बात करूं तो भारत में पहली बार पंडित रवि शंकर ग्रेमी अवार्ड जीतने वाले पहले व्यक्ति थे।

 सबसे अधिक ग्रेमी पुरस्कार पाने वालों में बेयोंसे जिन्होंने 32 पुरस्कार प्राप्त किया सर जॉर्ज सोल्टी, क्विंसी जॉन्स, एलिसन क्रॉस, स्टीवी वंडर और चेत एटकिंस शामिल है।

 चलिए दोस्तों अब हम आपको बताते हैं कि किन-किन भारतीयों ने प्रेमी अवार्ड जीते हैं।

 वर्ष 2024 में संगीत के क्षेत्र में ग्रैमी अवार्ड तबला वादक जाकिर हुसैन तथा बांसुरी वादक राकेश चौरसिया सहित पांच भारतीयों ने संगीत के क्षेत्र में ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं। जाकिर हुसैन ने तीन ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं जबकि राकेश चौरसिया ने दो ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं।

 जिन पांच भारतीयों ने वर्ष 2024 में ग्रैमी अवार्ड जीता है उनके नाम निम्न है -

  1.  तबला वादक जाकिर हुसैन।
  2.  बांसुरी वादक राकेश चौरसिया।
  3.  गायक शंकर महादेवन।
  4.  वायलिन वादक गणेश राजगोपालन।
  5.  लाल वादक सेल्वगणेश विनायकराम।

 इन पांच भारतीयों ने वर्ष 2024 में ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त किए हैं।Article image

 

0
2