मैं आपको बताऊंगी कि मेरी मां की कौन सी रेसिपी सबसे अच्छी है और मेरी पसंदीदा रेसिपी कौन सी है। वैसे तो मां के हाथों की सभी रेसिपीज अच्छी होती है। क्योंकि मेरी मां जो भी बनाती है सभी चीज बहुत ही अच्छी और स्वादिष्ट होती है। मेरी मां यूट्यूब के जमाने की नहीं है इसलिए उन्होंने जो बचपन में खाया है वही पकाया भी है। लेकिन मेरी मां जो भी बनती है वह खाना किसी यूट्यूब के रेसिपी से काम नहीं होता है। चलिए मैं बताती हूं कि मेरी मां ऐसी कौन सी चीज बनाती है जो मुझे सबसे अधिक पसंद है।
मेरी मां के द्वारा बनाई जाने वाली सबसे अच्छी रेसिपी कौन सी है यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं:-
मेरी मां जब आलू के पराठे बनाती है तो मैं उनके हाथों के बनाए गए आलू के पराठे बहुत सारे खाती हूं क्योंकि उनके हाथों में ऐसा लगता है कि जैसे जादू है उनके द्वारा बनाए गए आलू के पराठे किसी होटल के पराठे से कम नहीं होते हैं। जब भी मेरी मम्मी घर में आलू के पराठे बनाती है तो मेरे घर के सभी लोग मेरे पापा, मेरे भाई, बहन, इतना ज्यादा खाते हैं कि कैसा लगता है कि पूरे आलू के पराठे हम लोग ही पूरा खा जाएंगे।
दूसरा सबसे स्वादिष्ट व्यंजन है मेरी मां के हाथों का बनाया हुआ मीठी खीर मेरी मम्मी मीठी खीर इतनी अच्छी बनती है कि हम लोग उंगली चाटते रह जाते हैं। क्योंकि जब मेरी मम्मी मीठी खीर बनाती है तो उसमें बहुत से ड्राई फ्रूट्स, केसर और दूध डालती हैं। तो खीर का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है।
और हम सभी लोग बहुत ही चाव के साथ खाते हैं।
यहां पर मैंने अपनी मां के हाथों की बनाई गई सबसे पसंदीदा रेसिपी का नाम बता दिया है।






