V
Nov 29, 2022astrology

शनि की चाल का बुरा प्रभाव कौन सी राशी पर है?

4
2 Answers

P
Apr 15, 2020

जैसे ही शनि देव का नाम आता है, लोगों के दिमाग में एक डर बैठ जाता है| ज्योतिष में कहा गया है कि जिसके पीछे शनि देव की छाया पड़ जाती है, उस व्यक्ति की जिंदगी में कई तरह की परेशानियां आ जाती है| जिनके पीछे शनि की बुरी छाया लग जाती है उन्हें अक्स्सर सेहत संबंधी, नौकरी संबंधी और व्यापार से सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ता है|


Article image (इमेज -गूगल)


इस वर्ष 11 मई से 29 सितंबर तक शनि उल्टी चाल से चलने लगेगा| शनि के उल्टी चाल होने का मतलब है जिन जातकों के ऊपर शनि की साढ़े साती या ढैय्या है उनकी समस्याओं में बढ़ोतरी हो जाएगी|


आइये जानते हैं कि किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती है:


इस साल इस राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है- धनु, मकर और कुंभ |


आपको बता दें कि धनु पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण है, मकर राशि पर दूसरा चरण और कुंभ राशि पर पहला चरण चल रहा है|


आइये जानते हैं कि किन राशियों पर शनि कि ढैय्या है:


मिथुन और तुला राशि पर शनि ढैय्या है| इस वर्ष सितम्बर तक समस्या बढ़ सकती है|


शनि देव को शांत करने के उपाय:


- हर शनिवार शनि देव का व्रत रखना लाभदायक होगा|


- रोजाना शाम के समय पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाना शनि के प्रकोप को कम करने में सहायक होगा|


- हर शनिवार के दिन मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” का 108 बार जाप अवश्य करें|


- शनिवार के दिन काले व नीले रंग के वस्त्र धारण करें|


- जरूरतमंद इंसानों को अन्न-वस्त्र दान करें|


ऐसा करने से शनि देव का प्रकोप आप पर कम रहेगा|


2
avatar
Nov 29, 2022

सनी का नाम सुनते हैं लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि शनि की चाल का बुरा प्रभाव कौन सी राशि पर है। जिस व्यक्ति पर शनि का बुरा प्रभाव होता है अक्सर उसे स्वास्थ्य संबंधी, नौकरी संबंधी आदी समस्या का सामना करना पड़ता है।

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनु राशि पर शनि का साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है मकर राशि पर दूसरा चरण, और कुंभ राशि पर पहला चरण चल रहा है।

ऐसे में शनि देव को शांत करने के कुछ उपाय बताते हैं।

हर शनिवार को शनि का व्रत करना चाहिए

शनिवार के दिन नीले और काले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।

गरीब व्यक्तियों को अन्न और वस्त्र दान करने से शनि की साढ़ेसाती कम हो जाती है।Article image

1